फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: तांत्रिक की मदद से अपराधियों को पकड़ रही यहां की पुलिस, चौंकाने वाला है देश का नाम

Tue, 14 Sep 2021 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
आज दुनिया 21वीं सदी में पहुंच चुकी है। ज्यादातार कार्य तकनीक के सहारे हो रहे हैं। पुलिस पहले किसी भी क्राइम को शक के आधार पर सुलझा लेती थी, लेकिन अब उसके पास भी सबूत को क्रॉस चेक करने के लिए कई तकनीक मौजूद हैं। लेकिन इस दौर में भी पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए तांत्रिक की मदद ले रही है।

यह किसी और देश की पुलिस नहीं कर रही है, बल्कि सुपरपावर अमेरिका की पुलिस यह काम कर रही है। देश का नाम सुनकर आप चौंक गए होंगे और यकीन नहीं हो रहा होगा कि इतने विकसित देश की पुलिस ऐसा कर रही है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह दावा किया है। उसने बताया कि वह अपनी तंत्र विद्या की सहायता से पुलिस की मदद करता है। उसने अपनी तांत्रिक शक्ति से कई हत्या और अपराध के मामले सुलझाए हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
उसने बताया कि वह केस सुलझाने के लिए अपनी तंत्र शक्ति और पेंडुलम की मदद लेता है। यह दावा करने वाले शख्स का नाम डैन बाल्डविन है। उसने कहा कि उसको अपनी शक्तियों का अहसास तब हुआ, जब उसने लोगों की सहायता की। 
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

डैन बाल्डविन ने बताया कि वह अपनी इस ताकत के बारे में पहले से नहीं जानता था। उसने एक शो में अपनी इस शक्ति के बारे में बताया। उसने कहा कि उसे एक दिन आवाज सुनाई दी कि तुम जाओ और किडनैप किए गए बच्चों की तलाश करो। इसके बाद उसने अपने तांत्रिक दोस्त से तंत्र विद्या सीखी और अपहरण के मामले साॅल्व करने लगा। वह बताता है कि वह पेंडुलम से अपहरण किए गए बच्चों की जगह को पता करता है। उसने बताया कि अभी तक उसने कई सालों से बंद पड़े मामलों को सुलझाया है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
तात्रिक ने बताया कि अभी तक उसने कई मामले सुलझाए हैं। इन मामलों में लोग खुद या फिर पुलिस के माध्यम से उसकी सहायता लेते हैं। वह पेंडुलम के माध्यम से बता देता है कि अपराध करने वाला शख्स कौन है? उसने बताया कि जिनकी उम्मीद नहीं थी उन केसों को सुलझाया है। डैन ने बताया कि उसका पेंडुलम हमेशा सही उत्तर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें