हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
यूपी : 8.84 लाख पंचायत प्रतिनिधियों पर आज सौगातों की बरसात, सीएम योगी करेंगे एलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा चुनाव से पहले ‘यूपी ग्राम उत्कर्ष समारोह’ में 8,84,225 त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों पर सौगातों की बारिश करेंगे। यहां पढ़ेें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 7
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : ANI
उत्तराखंड: आज सैन्यधाम में शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिपिन रावत पर रखा जाएगा नाम
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सैन्यधाम में शहीद परिजनों का सम्मान करेंगे। देहरादून के 204 शहीद परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। सैन्यधाम के शहीद द्वार का नाम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। यहां पढ़ेें पूरी खबर...
4 of 7
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दो दिवसीय पंजाब दौरे पर केजरीवाल: जालंधर में आज तिरंगा मार्च का करेंगे नेतृत्व, कल लंबी में बादल परिवार को देंगे चुनौती
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। अपने दौरे के पहले दिन केजरीवाल जालंधर में तिरंगा मार्च का नेतृत्व करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 7
वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : आज काशी में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल
काशी विश्वनाथ, मां गंगा की इस आध्यात्मिक नगरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां से सांसद चुनकर संसद भेजा है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 700 करोड़ रुपये से बने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया है। इसके बाद से यहां राजनीतिक हलचलें काफी बढ़ गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 7
नर्सरी दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
नर्सरी दाखिला दिल्ली : 1729 निजी स्कूलों में से 551 ने अपलोड नहीं किए मानक, प्रवेश प्रक्रिया आज से
राजधानी में निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए बुधवार को दाखिले की रेस शुरु होने जा रही है। इसके लिए स्कूलों को मंगलवार तक अपने मानक व उनके अंक अपलोड करने थे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली: 20 माह बाद आज से शुरू होगी काठमांडू के लिए बस सेवा, सुबह 10 बजे अंबेडकर स्टेडियम से होगी रवाना
कोरोना काल में बंद हुई दिल्ली-काठमांडू के बीच बस सेवा करीब 20 महीने बाद बुधवार से बहाल हो रही है। कोरोना महामारी के दौरान 23 मार्च, 2020 को भारत-नेपाल के बीच संचालित होने वाली बस सेवा बंद कर दी गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे यात्रियों के साथ यह बस डॉ. अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल (दिल्ली गेट) से काठमांडू के लिए रवाना होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...