फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 11 Jun 2021 07:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि: कांग्रेस आज देशभर के पेट्रोल पंपों पर करेगी प्रदर्शन
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार (11 जून) को पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को उठाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
नूरबाग इलाके में लगी आग - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर : बारामुला में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुविधा: दिल्ली में आज से होगी शराब की होम डिलीवरी, एप और वेबसाइट्स से करना होगा ऑर्डर
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में आज से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। लोग अब घर बैठे मोबाइल एप और वेबसाइट्स के माध्यम से ऑर्डर करके शराब अपने घर पर मंगवा सकेंगे।  
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड - फोटो : https://bseh.org.in

हरियाणा बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट आज किया जाएगा जारी, इस बार नहीं होगा कोई टॉपर, सभी होंगे पास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 10वीं कक्षा का परिणाम जारी करेगा। खास बात यह है कि इस बार कोई भी टॉपर घोषित नहीं किया जाएगा और न ही कोई विद्यार्थी फेल किया जाएगा। परिणाम स्कूलों द्वारा दी गई इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट: कर्जदारों को राहत की मांग वाली याचिका पर आज होगी सुनवाई 
सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें कोरोना महामारी की दूसरी लहर और लॉकडाउन के चलते कर्जदारों को आई दिक्कत और वित्तीय तनाव से बाहर निकालने के लिए केंद्र को प्रभावी और उपचारी कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : PTI

कैबिनेट फेरबदल : केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार की चर्चाएं शुरू, जानिए किसे मिल सकती है जगह
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार इस महीने हो सकता है। मंत्रिपरिषद में फेरबदल और बदलाव के लिए 23 मंत्रालयों का चयन किया गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुकुल रॉय को विस्तार पर चर्चा के लिए जल्द बुलाया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें