फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सेक्स से ऊब चुकी है यहां की आधी आबादी, महीने में एक बार ही करते हैं संभोग, जानिए क्यों?

Thu, 16 Feb 2017 07:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
1 of 9
- फोटो : getty
जापान की आधी जनसंख्या यौन क्रिया में रुचि नहीं हैं। वे यौन रहित वैवाहिक जीवन जीना अधिक पसंद करते हैं। 

2 of 9
- फोटो : getty
यह खुलासा जापान के परिवार नियोजन एसोसिएशन ने एक सर्वे रिपोर्ट में किया है। जापान में बढ़ रही इस धारणा की मुख्य वजह वर्कलोड और बच्चे पैदा होना है।

3 of 9
- फोटो : getty
रिपोर्ट में पाया गया है कि दंपति महीने में सिर्फ एक से दो बार संबंध बनाते हैं या फिर उतना भी नहीं। 

4 of 9
- फोटो : getty
एसोसिएशन ने इस धारणा पर होने वाली शादियों को ‘सेक्सलेस मैरिज’ का नाम दिया है। 

5 of 9
- फोटो : getty
एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एसोसिएशन ने इस सर्वे में 16 से 49 साल तक के तीन हजार लोगों शामिल किया। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : getty
इसमें से 1200 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 445 लोग अविवाहित थे। रिकॉर्ड कहता है कि 47.2 फीसदी विवाहित पुरुष और महिलाएं संबंध बनाने के इच्छुक नहीं हैं। यह आंकड़ा 2014 में किए गए सर्वे से 2.6 प्रतिशत ज्यादा था। 

7 of 9
- फोटो : getty
एसोसिएशन ने 2004 में ‘नेशन्स बेडरूम हैबिट्स’ का पहला सर्वे किया था तब यह आंकड़ा 31.9 फीसदी था। जापानी मीडिया का भी कहना है कि यहां ‘सेक्सलेस मैरिज’ की परंपरा बढ़ती जा रही है। इसकी वजह है काम का दबाव। 

8 of 9
- फोटो : getty
35.2 प्रतिशत शादीशुदा लोगों का कहना है कि वे काम के बाद इतना थक जाते हैं कि संबंध बनाने की कोई खास जरूरत नहीं महसूस होती है। जबकि कुछ लोग मानते हैं कि बच्चे पैदा होने के बाद उनका यौन जीवन बहुत नीरस हो गया है। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : getty
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पॉपुलेशन और सोशल सिक्योरिटी रिसर्च के एक सर्वे में यह भी पाया गया था कि जापान में कुंवारे लोगों की भी बड़ी तादात हैं। अगर यह परंपरा चलती रही तो 2060 तक जापान की जनसंख्या 127 मिलियन से गिरकर 86 मिलियन रह जाएगी।
Next
AU ऐप में पढ़ें