श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात देवरिया के भटनी थाने में नर्तकियों के साथ शराब के नशे में तीन पुलिसकर्मी नाच रहे थे। अश्लील डांस का वीडियो वायरल होते ही एसपी मोहम्मद इमरान ने भटनी एसओ परमाशंकर यादव सहित चार पुलिसवालों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
2 of 7
थाने में डर्टी डांस
थाने में अश्लील डांस के बाद जांच बैठा दी गई है। गुरुवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थानों में जन्मोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिसवालों के साथ इलाके के लोग कार्यक्रम देख रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
थाने में डर्टी डांस
वहीं भटनी थाने का नजारा कुछ अलग था। रात दस बजे तीन पुलिसकर्मी स्टेज पर चढ़ कर शराब का ग्लास लिए डांस रही नर्तकियों पर नोट उड़ा रहे थे।
4 of 7
पुलसवाले ने पहनी साड़ी
खुले स्टेज पर करीब दो घंटे तक ‘पुलिस का डर्टी डांस’ कार्यक्रम चलता रहा। थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी इस हुड़दंग में शामिल हुए। इसी दौरान कार्यक्रम देखने आए कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ डांस कर रहे पुलिसवालों का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
5 of 7
जमकर पी गई शराब
सुबह होते ही ‘पुलिस के डर्टी डांस’ का वीडियो वायरल हो गया। मामला एसपी के पास पहुंचा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एसओ परमाशंकर यादव, कांस्टेबल बृजेश राय, एचसीपी रमेश सिंह, चालक प्रेमचंद्र रजत को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
जमकर हुई अश्लीलता
पूरे मामले की जांच सीओ भाटपाररानी को सौंप दी गई है। एसपी मोहम्मद इमरान ने बताया कि थाने में डांस का वीडियो वायरल हुआ है।