शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के झांसी जिला स्थित ग्राम बम्हौरी तिराहे के निकट एक इंडिगो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह सात बजे हुआ। उरई निवासी पांच युवक कार से दतिया पीतांबरा पीठ दर्शन करने जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने कई पलटियां खाईं, जिससे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवक को घायल अवस्था में मोंठ अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कई पलटियां खाने के बाद कार खाई में गिरी, चार की मौत
2 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
घायल विजय नगर उरई निवासी अंकित पुरवार पुत्र श्रीकृष्ण (23 वर्ष) ने बताया कि वह अपने मित्रों के साथ सुबह करीब पांच बजे उरई से दतिया पीतांबरा पीठ दर्शन करने के लिए इंडिगो कार क्रमांक यूपी 92 एन 7402 से निकला था। कार में अंकित पुरवार के अलावा उसके दोस्त शैलेंद्र राजावत पुत्र जितेंद्र सिंह (28 वर्ष) निवासी बम्बी रोड उरई, अंकित गहोई पुत्र प्रदीप गुप्ता (28 वर्ष) मुहल्ला मातापुरा उरई, आयुष महेश्वरी पुत्र इंद्र कुमार (26 वर्ष) मुहल्ला कृष्णा नगर उरई तथा सोनू पुत्र चंद्रभान परमार (25 वर्ष) कालपी रोड उरई सवार थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: कई पलटियां खाने के बाद कार खाई में गिरी, चार की मौत
3 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
अंकित पुरवार ने बताया कि भुजौंद डाक बंगला निकलने के बाद अचानक कार अनियंत्रित हो गई, जब तक चालक अंकित कुछ समझ पाता, तब तक कार सड़क के बायीं तरफ खाई में पलट गई। करीब दस फुट नीचे खायी में कार गिरते ही चीख पुकार मच गई।
तस्वीरें: कई पलटियां खाने के बाद कार खाई में गिरी, चार की मौत
4 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
अंकित गहोई, शैलेंद्र राजावत, आयुष महेश्वरी तथा सोनू परमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मोंठ, समथर, पूंछ एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
तस्वीरें: कई पलटियां खाने के बाद कार खाई में गिरी, चार की मौत
5 of 5
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
पांचों युवकों को मोंठ अस्पताल लाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया तथा शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया। घायल अंकित पुरवार द्वारा दी गई जानकारी पर ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।