हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का पहला वनडे मैच परिणाम के लिहाज से अप्रत्याशित नहीं रहा लेकिन मुकाबले में 5 ऐसी चीजें भी रहीं जो यहां सिर्फ एक बार ही हुईं। किसी भी मैच में टॉस भी सिर्फ एक बार ही होता है, हालांकि हमने इसे इन 5 चीजों में शामिल नहीं किया है। साथ ही रिजल्ट को भी शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
ZIM के खिलाफ भारत की ओर से 5 वो खास चीजें सिर्फ एक बार हुईं
2 of 6
लोकेश राहुल
- फोटो : PTI
टीम इंडिया की ओर से वनडे क्रिकेट में किसी नवोदित बल्लेबाज (लोकेश राहुल) की ओर से शतक मारने की यह पहली घटना है। न सिर्फ मैच में बल्कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में भी यह पहली बार हुआ है जब किसी नवोदित बल्लेबाज ने भारत के लिए वनडे में शतक जमाया है। 5 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव रखने वाले लोकेश ने इस अपने पहले मैच में शतक ठोंक दिया।
इससे पहले रॉबिन उथप्पा ने 2006 में इंदौर में हुए वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए 86 रनों की पारी खेली थी जो इस खेल में भारत की ओर से पहले ही मैच में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी जो आज दूसरी सबसे बड़ी पारी के रूप में खिसक गई।
विज्ञापन
ZIM के खिलाफ भारत की ओर से 5 वो खास चीजें सिर्फ एक बार हुईं
3 of 6
- फोटो : Twitter/BCCI
आज के वनडे मैच में भारत की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले दोनों ही बल्लेबाज अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। लोकेश राहुल और करुण नायर की नवोदित जोड़ी ने भारतीय पारी का आगाज किया जो 40 साल के बाद भारत की ओर से ऐसा हुआ कि पारी का आगाज दो नए बल्लेबाजों ने किया।
ZIM के खिलाफ भारत की ओर से 5 वो खास चीजें सिर्फ एक बार हुईं
4 of 6
भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस मैच में सिर्फ एक छक्का लगा जो मैच के अंतिम गेंद पर लगा था। यह छक्का निकला लोकेश राहुल के बल्ले से जिन्होंने मैच के अंतिम गेंद पर लॉग ऑन पर छक्का लगाया था।
विज्ञापन
ZIM के खिलाफ भारत की ओर से 5 वो खास चीजें सिर्फ एक बार हुईं
5 of 6
इस मैच में 4 विकेट सिर्फ एक ही गेंदबाज ले सका और उसका नाक जसप्रीत बुमराह। इस तेज गेंदबाज ने 2 मेडन के साथ 28 रन देकर 4 विकेट झटके।
ZIM के खिलाफ भारत की ओर से 5 वो खास चीजें सिर्फ एक बार हुईं
6 of 6
3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में दोनों टीमों की ओर से सिर्फ एक शतकीय साझेदारी हो सकी। यह शतकीय साझेदारी हुई लोकेश राहुल और अंबाती रायडु के बीच जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 38 ओवर में अटूट 162 रनों की साझेदारी की।