जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शहर की लड़की की शादी गांव में हो गई।
लड़की की सासू मां ने उसे भैंस को घास डालने को बोला।
भैस के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ गई।
सासू मां बोली क्या हुआ बहू?
लड़की बोली भैस अभी कोलगेट कर रही है मां जी।