फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर बोला- पप्पू तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 29 Sep 2021 01:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

डॉक्टर के पास पहुंच पप्पू, बोला मैं बीमार हूं

डॉक्टर ने पप्पू से कहा: आपकी एक किडनी फेल हो गई है... 

पप्पू रोने लगा, और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई ?? 
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।

चेक करने के बाद डॉक्टर ने खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालीं 

डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना... 

खूबसूरत लड़की- पर क्यों? डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सोनू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया... 

सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? 

सोनू का जवाब - बेसन के पकौड़े।

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।

परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं।
पहले फ्रेश तो होने दो।

पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,

तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई।

लड़की-मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है।

मैकेनिक-मैडम इंजन में दिक्कत है। और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे।

लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं।

पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें