फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब पति अपनी पत्नी से कहने लगा कि वह दोबारा शादी करेगा..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 28 Sep 2021 10:42 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता पहली बार हवाई जहाज में गया

जैसे ही हवाई जहाज उड़ने को हुआ

एक खूबसूरत सी एयरहोस्टेस आई

एयरहोस्टेस - कृपया सभी लोग
अपनी अपनी बेल्ट बांध लें।

संता - पर मैडम मैं तो पजामा
पहन के आया हूं। मैं क्या करूं?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पिता (बेटे से) - देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत
है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे
तो उससे अगले दिन हार जाओगे।

बेटा - बस पिताजी! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन
छोड़कर खेला करूंगा।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - बचपन में, मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था तो एक
एक बार स्कूल ट्रिप के दौरान मैं कुतुब मीनार से गिर गया था।

गप्पू - ओ तेरी... अच्छा फिर क्या हुआ? तू मर गया था या
बच गया था?

पप्पू - अबे गधे, मुझे क्या पता, बचपन की सारी बातें कहां
याद रहती हैं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।

परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं।
पहले फ्रेश तो होने दो।

पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं।

समझ भले ही कुछ न आए पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक
जरूर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - मैं दोबारा शादी करूंगा।

पत्नी - क्यों जी? क्या हुआ?

पति - क्योंकि यार शादी वाली फोटो पर लाइक बहुत कम
आये हैं। 

पत्नी- बेहोश। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें