Today Funny Jokes: हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए हर किसी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहें। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति: नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!