फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: जब संता को हुआ नर्स से प्यार तो ऐसे किया इजहार, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 20 Sep 2021 01:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

संता एक नर्स के प्यार में पड़ गया... 

बहुत सोचने के बाद उसने प्रपोज किया और कहा- आई लव यू सिस्टर....
विज्ञापन

2 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।

भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
विज्ञापन

3 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!

4 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock



गोलू- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो?. 

भोलू- एक बार तो लड़की तक देखने चला गया था...
विज्ञापन

5 of 7
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


डॉक्टर: तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।

सोनू: पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Istock


दो सहेली आपस में बात करती हुईं... 

पहली: यार...भारतीय सीरियल के अनुसार अगर दिया बुझ गया मतलब कोई लुढ़क गया। 

दूसरी: और पूजा की थाली गिर गई मतलब एक्सीडेंट हो गया।

दोनों जोर से हंसी और बोलीं ये तो फिक्स है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Istock


एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...! 

पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...? 

बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...! 

पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही, 

जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...! 

पंडित जी बेहोश...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें