फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने लड़के को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर उड़ गए होश, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sun, 07 Nov 2021 10:40 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 

लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले। 

लड़का- वो कैसे? 

लड़की - जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

सदमे में लड़का
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 

कंडक्टर- जी 24 घंटे।

चिंटू- वो कैसे? 

कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बंगाली बाबा को आधी रात में एक खूबसूरती लड़की फोनकर बोली...

सरकाई लियो खटिया जाड़ा लगे,

बंगाली बाबा- हेलो, कौन?

लड़की- भरो, मांग मेरी भरो...

बंगाली बाबा बिस्तर से उठकर बोला- क्या सही में मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को कॉलर ट्यून बनाने के 1 दबाएं।

बंगाली बाबा-गुस्से में भाग...

4 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक लड़की की शादी हो रही थी।

शादी में दुल्हन का एक्स Žवॉयफ्रेंड भी आया हुआ था।

दुल्हन के पापा: आप कौन हैं?

एक्स वॉयफ्रेंड: जी, मैं सेमीफाइनल में आउट हो गया था, आज फाइनल देखने आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
एक लड़का इंटरनेट पर सर्च करते हुए लिखता है।

'हाऊ टु इंप्रेस अ गर्ल इफ वीक इन इंग्लिश जवाब मिला...

ओए, सुधर जाओ, खेती बाड़ी कर लेओ जेमे फायदा,

मोड़ी पटावे में कछु नाई धरो, जायदाद बिक जेहे जे चक्करन मा, और जूता पंडित हैं, वै अलग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें