फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: मास्टर जी ने पप्पू से पूछा- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स

Sat, 06 Nov 2021 01:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स - फोटो : Istock
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

मास्टर जी- तुमने कभी कोई नेक काम किया है...?

पप्पू- हां सर, किया है...! 

मास्टर जी- कौन सा...?

पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया...!

जल्दी पहुंच गए...!
विज्ञापन

2 of 6
जोक्स - फोटो : istock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?

लड़की- नहीं, आप कौन हो...?

संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!
विज्ञापन

3 of 6
जोक्स - फोटो : istock
पोस्टमैन ने डोरबेल बजाई...!

पिंटू मुंह में सिगरेट और हाथ में बीयर की बोतल लेकर बाहर आया...!

पोस्टमैन- बेटा, पापा घर में हैं...?

पिंटू- आपको मुझे देख के लगता है कि पापा घर पर होंगे...!

4 of 6
जोक्स - फोटो : istock
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...!

टीटी- टिकट दिखाओ...!

चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं...!

टीटी- क्या सबूत है...?

चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है...!
विज्ञापन

5 of 6
जोक्स - फोटो : istock
मां- उठ जा नालायक,
देख सूरज कब का निकल आया है...!

बेटा- तो क्या हुआ मां,
वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोक्स - फोटो : istock

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर
मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!

पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!

फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है,
अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!

पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!

पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला
या नहीं, वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें