फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: जब संता भगवान से पंजाब को अमेरिका की राजधानी बनाने के लिए प्रार्थना करने लगा, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 23 Sep 2021 12:57 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाल
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - मां कहती है कि भैंस का दूध पीने से दीमाग तेज होता है।
 
बंता - मां झूठ बोलती है अगर ऐसा होतो तो भैंस का बच्चा  
वैज्ञानिक नहीं होता क्या?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की वाले - जी आपका लड़का क्या करता है?
 
लड़के वाले - जी वो पायलट है।
 
लड़की वाले - जी कौन सी एयरलाइन्स में पायलट है?
 
लड़के वाले - जी वो घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता है।
 
इसे सुनकर लड़की वालों का सिर चकरा गया।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक कंजूस पति को करंट लग गया।
 
तभी उसकी पत्नी भागी-भागी आई
 
और पूछा - क्या हो गया?
 
पति ने कहा - मैं ठीक हूं। वो मीटर देख
यूनिट कितना बढ़ा?

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़के वाले - हमें लड़की पसंद है।
 
लड़की वाले - फिर शादी कब करनी है?
 
लड़के वाले - अभी तो हमारा लड़का
पढ़ाई कर रहा है।  
 
लड़की वाले - तो क्या हमारी लड़की तुम्हारे
लड़के की किताबें फाड़ देगी?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - नालायक कभी तो कुछ बुक खोल कर
पढ़ लिया कर।
 
पप्पू - जी सर जी मैं रोज एक बुक खोलकर
पढ़ता हूं।
 
टीचर - कौन सी बुक पढ़ता है?
 
पप्पू - जी फेसबुक।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता भगवान से प्रार्थना कर रहा था...

संता- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो, प्लीज
भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट
हुए और पूछा - क्यों भाई?

संता - क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें