फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से पूछा पिज्जा खाओगी, आगे जो हुआ जानने के बाद कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Fri, 17 Sep 2021 03:54 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


कर्मचारी जैसी ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया

बॉस - वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या?

कर्मचारी - नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है।

बॉस - ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की - तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं करते

लड़का - अरे जानू, तेरे लिए तो मैं उस 
ऊपरवाले से भी लड़ लेता, पर सोचता
हूं अभी एग्जाम वाला टाइम है तो...
पंगा नहीं लेने का।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पत्नी - तुम शराब में बहुत पैसे बर्बाद करते हो, अब बंद करो।

पति - और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती 
हो उसका क्या?

पत्नी - वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए। 

पति - पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
स्कूल से घंटू घर आते ही बोला -
आज तो सारा दिन तनाव रहा।

मां - क्यों क्या हुआ?

घंटू - पहले गणित की परीक्षा,
फिर अंग्रेजी में निबंध और फिर
टिफिन में कद्दू की सब्जी।

फिर क्या था घंटू की हुई जबरदस्त धुनाई
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू - पति क्या होता है?

गप्पू - पति वह प्राणी है, जो भूत प्रेत से बेशक ना डरे।
मगर पत्नी के चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए
काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का (अपनी गर्लफ्रेंड से) - पिज्जा खाओगी?

गर्लफ्रेंड - नहीं, आज कल मैं 'लाइट' खा रही हूं!

लड़का (वेटर से) - मेरे लिए एक पिज्जा ले आइए
और मैडम के लिए दो 'एलईडी बल्ब'!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें