फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: जानिए किस खुशी के चलते संता के होंठ जल गए? पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 04 Sep 2021 03:56 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


मैकेनिक - मैडम इंजन में ऑयल नहीं है 
और ब्रेक भी काम नहीं कर रहा है। 

महिला - छोटी-मोटी प्रॉब्लम तो लगी रहेगी,
तुम पहले मिरर ठीक करो।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी, तभी वहां से एक लड़का
बाइक पर निकला...

लड़का - पहचाना मुझे?

लड़की - नहीं।

लड़का - अभी तो तेरे सामने से निकला था।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू जंगल से जा रहा था...

अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।

भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला। 

टीचर - बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं?

स्टूडेंट - सर नहीं घुलेगा। 

टीचर - शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता?

टीचर - सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसें मांगते,
अपनी जेब से नहीं निकालते।

टीचर इसे सुनकर आग बबूला हो उठा।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था, तभी आंटी बाहर आ गई।

आंटी - क्यों खड़े हो?

लड़का - ऐसे ही।

आंटी - बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो, करियर सेट कर लो।

लड़का - आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
संता के जले हुए होंठ देख कर उसका 
दोस्त बोला - तेरे होंठ कैसे जल गए?

संता - अरे कुछ नहीं यार बीवी को रेलवे
स्टेशन छोड़ने गया था, वो मायके जा रही
थी तो खुशी के मारे ट्रेन के इंजन को चूम 
लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें