फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: जब भिखारी कार में बैठी आंटी से भीख मांगने लगा, आगे की कहानी जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sat, 04 Sep 2021 10:22 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पप्पू - मम्मी, आपको वो प्लेट याद है,
जिसकी आपको हमेशा फिक्र लगी रहती थी कि
कहीं वो टूट न जाए?

मम्मी - हां, क्यो?

पप्पू - आपकी चिंता खत्म हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति ने बीमार पत्नी को अस्पताल में एडमिट कराया।

डॉक्टर (पति से पूछा) - क्या आपका और आपकी पत्नी 
का ब्लड ग्रुप एक ही है?

पति - बिल्कुल होगा, 14 साल से ये मेरा खून जो चूस रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
शादी के बाद I Love You की जगह

मैं खाना बना देता हूं कह दिया करो

फायदे में रहोगे।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
मोबाइल कंपनियां अगर सच बोलने
लग जाएं कि जिससे आप संपर्क 
करना चाहते हैं वह जान बूझ कर
फोन नहीं उठा रहा है तो भाई
दंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक आदमी ने पप्पू से पूछा - भैया
ये रास्ता किधर जाता है?

पप्पू - ये रास्ता बर्बादी की तरफ जाता है।

उसने फिर पूछा - वह कैसे?

पप्पू - इसलिए कि इस रास्ते से मेरी बरात आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
भिखारी ने कार में बैठी एक आंटी 
से कहा - मेमसाब भगवान
के नाम पर 100 रुपये दे दो...

आंटी पैसे देने के बाद बोली,
पैसे तो ले लिए अब दुआ तो देते
जाओ?

भिखारी - कार में तो बैठी है मोटी,
अब क्या रॉकेट पर बैठेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें