फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत 20 लाख लूट मामला: लड़की छेड़ने का शोर मचाकर किया हमला, लूट ले गए नकदी, ऐसे की वारदात

Tue, 03 May 2022 01:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बदमाशों ने नकदी संग्रह कंपनी के कारिंदों से सोची-समझी चाल के तहत हमला कर नकदी लूटी। लूट से पहले की रेकी, 16 मिनट इंतजार के बाद महज 19 सेकेंड में वारदात की।
विज्ञापन
1 of 5
सेक्टर-12 बाईपास पर बाइक सवार युवकों से लूटपाट के बाद एक अन्य गली के सीसीटीवी में दिख रहे बदमाश। बाईपास पर लूट से पहले सीसीटीवी में दिख रहे बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-12 बाईपास पर नकदी संग्रह (कलेक्शन) कंपनी के दो कारिंदों से 20 लाख रुपये की लूट को बदमाशों ने सोची-समझी साजिश के साथ अंजाम दिया। एक बदमाश के बाइक रुकवाते ही दो अन्य बदमाश डंडे लेकर भागते हुए आए और फेर छेड़ेगा छोरी (लड़की) का शोर करते हुए हमला कर दिया। इससे लोगों ने लड़की से छेड़छाड़ का मामला समझ बीचबचाव तक नहीं किया और बदमाश नकदी लूटकर भाग निकले। 
 
ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कारिंदे गांव मुकीमपुर निवासी शशि कुमार और नवीन कंपनी के लिए रुपयों का संग्रह कर रहे थे। उनसे लूटपाट के लिए बदमाशों ने पहले से ही रेकी कर रखी थी। जब वह बाईपास पर सांई मंदिर के पास पहुंचे तो बदमाशों ने वहां पूरे नाटकीय ढंग से साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। 
 
पुलिस के सामने पास ही दुकान चलाने वाले युवक ने कहा कि बदमाश ने बाइक सवार युवकों को रोक लिया। इसी बीच दो बदमाश अलग-अलग दिशा से हाथों में डंडे लेकर उनकी तरफ भागकर पहुंचे। वह शोर मचा रहे थे कि फिर से लड़की को छेडे़गा। आज तुझे लड़की छेड़ने का मजा चखाते हैं। इतना कहकर डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
 
इस पर आसपास मौजूद दुकानदारों व अन्य लोगों को शक तक नहीं हुआ कि यह लूटपाट की वारदात को अंजाम देने आए हैं। वह यही समझते रहे कि उन्होंने किसी लड़की से अभद्रता की होगी और उसके परिजन हमला कर रहे हैं। ऐसे में वह उनकी पिटाई कर आसानी से भाग निकले। उनके जाने के बाद युवक के बताने पर लूटपाट होने का पता लगा।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्टर-12 बाईपास पर बाइक सवार युवकों को रोकता एक बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नकदी संग्रह करनी वाली कंपनी के कारिंदों को लूटने से पहले बदमाशों ने रचा था षड्यंत्र 
सेक्टर-12 बाईपास पर नकदी संग्रह करने वाली कंपनी के कारिंदों से लूट से पहले बदमाशों ने पूरी रेकी कर रखी थी। जिस तरह वह वारदात करने के लिए कंपनी के कारिंदों से पहले ही पहुंच गए थे, उससे तो यही संदेह हो रहा है। व्यस्ततम मार्ग पर दर्जनों वाहनों के आवागमन के बीच लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश निकल भागे।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्टर-12 बाईपास पर बाइक सवार युवकों पर हमला करते बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों को नकदी संग्रह करने वाली कंपनी के कारिंदों के बारे में पूरी जानकारी थी। जिस समय कारिंदे कोरियर कंपनी से रुपये ले रहे थे, उसी समय तीनों लुटेरों ने पहले ही तैयारी कर ली थी।

4 of 5
सेक्टर-12 बाईपास पर बाइक सवार युवकों पर हमला करने के बाद नकदी से भरा बैग लेकर भागता बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लुटेरे एक प्लास्टिक के बोरे में डंडे लेकर 11:57 बजे आए थे। डंडों को दीवार के पास रख दिया। एक लुटेरा बाइक लेकर सड़क के दूसरी ओर चला गया था। वहां पर बाइक खड़ी करके खड़ा हो गया। घटनास्थल पर कारिंदे दोपहर 12:13 बजे पहुंचे थे। उसी दौरान एक बदमाश ने हाथ से इशारा कर बाइक को रुकवाया था।

बाइक रुकते ही एक बदमाश भागता हुआ और सीधा बाइक सवारों पर डंडा बरसाने लगा, जिससे वह नीचे गिए गए थे। वहीं दूसरी तरह से एक अन्य बदमाश भागता हुआ और उसने भी कारिंदों पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया। 16 सेकेंड तक पिटाई करने के बाद बाइक को रुकवाने वाला बदमाश बैग उठाकर भाग लिया। उसके तीन सेकेंड बाद तक दो बदमाश हमला करते रहे। बाद में महज 19 सेकेंड में वारदात कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनीपत के सेक्टर-12 बाईपास पर सांई मंदिर के पास लूटपाट के बाद दुकानदार से पूछताछ करती आईपीएस दीप्ति गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस नाके के बजाय साई पुरम की तरफ भागे 
घटना से करीब 500 मीटर की दूरी पर आईटीआई चौक पर पुलिस नाका है। ऐसे में लुटेरों ने साई पुरम से होकर भागने का रास्ता चुना। प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि लुटेरे ओल्ड डीसी रोड की ओर निकलकर भागे। वारदात के बाद पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने लुटेरों का भागते समय का फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करके लोगों से सूचना देने की अपील की है। 

सोनीपत में बाइकर्स गैंग कर चुका ये वारदात 
  • 30 अप्रैल की रात को नाथूपुर के पास श्रमिक को गोली मारकर 5 हजार रुपये व डेबिट कार्ड लूटा। 
  • 29 अप्रैल की रात को नाथूपुर में शराब ठेके से एक लाख रुपये लूटे। 
  • 28 अप्रैल को भठगांव में बाइकर्स ने युवक से नकदी, मोबाइल और बाइक लूटी 
  • 11 अप्रैल को गन्नौर के बंधन बैंक से एक लाख दो हजार रुपये लूटे 
  • 22 मार्च को रेलवे स्टेशन पर जैन बाग कॉलोनी में युवक से नकदी और मोबाइल लूटा 
  • 25 मार्च को नाहरा में बाइकर्स ने टाटा एस चालक से नकदी लूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें