सिविल अस्पताल पानीपत में बेसुद बैठे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह पांच बजे दर्शन कर वे सभी घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वह अहर-कुराना गांव के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रैक्टर-ट्राली ने ईको गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में पिल्लूखेडा मांडी निवासी सचिन (24) पुत्र सज्जन, सुशील (26) पुत्र रामनिवास और गांव कालवा निवासी विकास (19) पुत्र राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों चचेरे भाई थे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले सुशील की छह वर्षीय बेटी साक्षी, ईको चालक सोमदत्त (25), विक्रम (20) और रुपेंद्र (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें साक्षी, सोमदत्त और रुपेंद्र को पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि विक्रम का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।