फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों से भी रहा आंदोलन का नाता: बंगाल की युवती से दुष्कर्म तो दलित की हत्या सहित ये रहे प्रमुख मामले

Thu, 09 Dec 2021 06:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
विज्ञापन
1 of 6
विवादों से भी रहा आंदोलन का नाता - फोटो : अमर उजाला
एक साल से लंबे चले किसान आंदोलन में कईं उतार चढ़ाव आए। आंदोलन कई विवादों से भी जुड़ा। इसमें लाल किला हिंसा के बाद बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन स्थल पर बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मामला भी काफी चर्चा में रहा। इस मामले में अभी भी जांच जारी है। इसके अलावा टीकरी बॉर्डर पर ही युवक को जिंदा जलाने की घटना की भी काफी निंदा हुई। वहीं कुछ समय पहले कुंडली बॉर्डर पर निहंगों ने बेअदबी का आरोप लगाते हुए पंजाब के लखबीर सिंह की हत्या कर शव को आंदोलन की स्टेज के पास लटका दिया था। इसके बाद एक निहंग पर मुर्गे के लिए रेहड़ी वाले को पीट पीटकर उसकी टांग तोड़ने का मामला भी सामने आया। आंदोलन में विदेशी मदद व साजिश होने के भी आरोप लगते रहे। टूलकिट मामला भी देशभर में चर्चा का विषय बना।
विज्ञापन

2 of 6
लाल किले पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : पीटीआई
किसानों ने 26 जनवरी 2021 को ट्रैक्टर परेड का आह्वान किया। इसका मकसद किसानों की देश प्रेम की भावना को पूरे देश में फैलाना था, लेकिन कुछ आंदोलन में शामिल किसानों की वजह यह सब उल्टा पड़ गया। इसका एक गुट तय रूट पर न जाकर लाल किला पर पहुंच गया और वहां पुलिस के साथ झड़प भी हुई। वहीं हादसे में एक किसान की मौत भी हुई। वहीं कुछ युवकों ने यहां पर एक धार्मिक झंडा फहराया। इस घटना ने आंदोलन को बहुत नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि। - फोटो : सोशल मीडिया
गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना की एंट्री
गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना की एंट्री हुई और समाचार चैनलों के प्राइम टाइम पर होने वाली बहस में ये शामिल हुईं। दोनों अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया था। सरकार ने इसका कड़ा विरोध भी किया। थनबर्ग ने ही आंदोलन में मदद करने वालों के लिए टूलकिट भी शेयर की थी। दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में कुछ लोगों पर भारत की छवि बिगाड़ने के मामले में मुकदमा भी दर्ज किया। जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार भी किया गया हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।

4 of 6
दुष्कर्म मामले की जांच के लिहाज से वारदात स्थल का मुआयना करते एसपी दुग्गल और एसआईटी। - फाइल फोटो  - फोटो : अमर उजाला
आंदोलनकारी किसानों पर टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा। इसमें लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें युवती के पिता किसान मोर्चा के नेताओं के साथ संपर्क में रहे। किसान नेताओं के साथ उन्होंने संयुक्त प्रेस वार्ता भी की। इस मामले की अभी भी जांच जारी है। युवती की कोरोना के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
हत्या आरोपियों को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस - फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडली बॉर्डर पर पंजाब के मजदूर लखबीर सिंह की नृशंस हत्या का मामला भी काफी चर्चा में रहा। इससे संबंधित कई वीडियो वायरल हुए। कुंडली बॉर्डर पर निहंगों के साथ रह रहे पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह की निर्दयता से हत्या कर दी गई। इससे पहले उसे तड़पाया गया। इसके शव व कटे हुए हाथ को आंदोलन स्थल पर बैरिकेड से बांधकर लटका दिया गया। इसमें निहंगों की गिरफ्तारी भी हुई। वहीं किसान नेताओं ने इस घटना के बाद कहा कि निहंगों को हमने नहीं बुलाया है। निहंगों ने लखबीर सिंह पर बेअदबी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निहंग की पिटाई से घायल हुआ युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निहंग युवक पर पोल्ट्री फार्म के कारिंदे की लाठी से बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा। कहा गया कि निहंग ने मुर्गा न देने पर युवक पर हमला किया। हमले में उसके पैर का मांस फट गया, जिसे सोनीपत के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी निहंग नवीन संधू को गिरफ्तार भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें