महिला श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर क्या न करें
1. अमावस्या के दिन आप पितरों का अनादर न करें, अमावस्या स्नान के बाद पितरों को जल का तर्पण देना न भूलें इससे पितर नाराज होते हैं।
2. गाय, कौआ, कुत्ता आदि को दिए गए भोजन से पितरों को उसका अंश प्राप्त होता है। इस वजह से अमावस्या के दिन आप इन जीवों को कष्ट न पहुंचाएं। जो भी भोजन बनाएं, उसका एक हिस्सा इन जीवों को भी दे दें। वह अंश पितरों को प्राप्त होगा और वे प्रसन्न रहेंगे।
3. अमावस्या के दिन पितर अपने वंश के द्वारा तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, दान आदि की प्रतीक्षा करते हैं। जब उनको वह प्राप्त नहीं होता है तो इससे वे दुखी होते हैं और श्राप दे देते हैं।
4. अमावस्या के दिन आप मांस, मदिरा या अन्य तामसिक पदार्थों का सेवन न करें। इससे नकारात्मकता बढ़ती है, यह आपकी उन्नति में बाधक माने जाते हैं।
5. इस दिन ब्रह्मचर्य के नियमों की अवहेलना न करें।