फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया संकट: कालरा, डायरिया के साथ टाइफायड ने बढ़ाई परेशानी, जानिए कैसे फैलती है ये बीमारी

Mon, 30 Aug 2021 10:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 20 से 30 टाइफायड के मरीज
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
गोरखपुर में बदलते मौसम के साथ बीमारियों की भी दस्तक बढ़ गई है। डायरिया, कालरा के साथ टाइफायड ने मरीजों की मुसीबत बढ़ा दी है। जिला अस्पताल में बुखार की शिकायत के साथ रोजाना टाइफायड के 20 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं। डायरिया के मरीजों को तो भर्ती तक करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। अगर लापरवाही करते हैं तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल फीवर के साथ कालरा, डायरिया के मरीज तो आ ही रहे थे। इन सबके बीच अब टाइफायड के मरीज भी आने लगे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से बीमारियां भी बढ़ गई है। कालरा और डायरिया के मरीज लगातार आ रहे हैं। इसके अलावा अब टाइफायड के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू। - फोटो : Amar Ujala
बताया कि हर 10 में दो से तीन मरीज टाइफायड के मिल रहे हैं। औसतन देखा जाए तो हर दिन 20 से 30 मरीज आ रहे हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज की बात करें तो यहां भी टाइफायड के मरीजों की संख्या 30 से 35 के बीच है। इनमें गंभीर श्रेणी के मरीज भी शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें ज्यादातर मरीज शहरी क्षेत्रों के हैं। जबकि कालरा और डायरिया के मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
गंदे पानी से फैलता है टाइफाइड
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टाइफाइड गंदा पानी पीने से फैलता है। कई बार बारिश के मौसम में पीने के पानी में दूषित पानी मिल जाता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बारिश की वजह से टाइफाइड के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ब्लड टेस्ट तथा कल्चर के आधार पर इसका पता किया जा रहा है।
 

4 of 5
डायरिया। - फोटो : amar ujala
डायरिया, कालरा की वजह दूषित खाना और गंदा पानी
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डायरिया दूषित खाना खाने के साथ गंदा पानी पीने से भी फैलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की वजह से डायरिया और कालरा के मरीज सामने आ रह हैं। इनमें ऐसे मरीज अधिक हैं, जिनकी स्थिति ज्यादा खराब है। इन मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती तक करना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइफाइड - फोटो : अमर उजाला
टाइफाइड के लक्षण
पीड़ित व्यक्ति के सिर में दर्द होता है।
शरीर में दर्द, कमजोरी के साथ दस्त की समस्या।
102 से 104 डिग्री तक बुखार रहता है।
बड़े में कब्ज तथा बच्चों में दस्त हो सकता है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें