फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन : दो दिन की बंदिश शुरू, सोमवार सुबह सात बजे तक घर से निकलने पर पाबंदी

Sat, 24 Apr 2021 03:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 9
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लिए गए फैसले के तहत वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से प्रभावी हो गया। सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा।  
 
 
विज्ञापन

2 of 9
Gorakhpur DM - फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि इस दौरान सभी तरह के कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी, रेलवे व एयरपोर्ट आने-जाने की ही छूट रहेगी। ऐसे लोगों के भी टिकट जांचे जाएंगे।  लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से  प्रशासन सख्ती से निपटेगा। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इस दौरान किसी को भी जरूरी सेवा को लेकर दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। दूध, दवा की दुकानें और अस्पताल खुले रहेंगे। सिर्फ प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुले रहेंगे। इनके अलावा सभी सरकारी, गैर सरकारी विभाग बंद रहेंगे। आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित  रहेगा। इसकी निगरानी के लिए शहर की सड़कों, चौराहों से लेकर हाई-वे तक पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 9
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों की आईडी ही पास
डीएम ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन के लिए अलग से कोई पास नहीं जारी होगा।  आवश्यक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छता कर्मी, प्रेस व अखबार वितरकों के  आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। उनका आईडी कार्ड ही उनका पास होगा। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, आपूर्ति समेत जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी विभागों के कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपनी आईडी साथ रखकर ही ड्यूटी के लिए घरों से निकलें क्योंकि सड़क पर सभी की जांच होगी।

 

4 of 9
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
रसोई गैस की होगी होम डिलीवरी
लॉकडाउन के दौरान रसोई गैस की एजेंसियां और गोदाम भी खुले रहेंगे। मगर कोई भी एजेंसी संचालक, एजेंसी से गैस सिलिंडर नहीं वितरित करेगा। सभी को होम डिलीवरी करनी होगी। एजेंसियों के हॉकर या कर्मचारी को रोका नहीं जाएगा।

यात्री टिकट पास रखें
डीएम के मुताबिक रेलवे का आवागमन पहले की तरह जारी रहेगा। ट्रेनों और एयरपोर्ट से आने व जाने वाले यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे। उन्हें टिकट पास रखना होगा।
 
विज्ञापन

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मालवाहक वाहन चलेंगे, पेट्रोल पंप-ढाबे भी खुलेंगे
मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर परिवहन जारी रहेगा। पेट्रोल पंप और हाई-वे पर स्थित ढाबे खुले रहेंगे। इसके अलावा जरूरी सेवाओं से जुड़े सामानों को लेकर आने-जाने वाले वाहन और इमरजेंसी में इलाज के लिए अपने वाहनों से  आने-जाने वालों को छोड़कर कोई भी शहर या हाई-वे पर चल नहीं सकेगा।

 
विज्ञापन

6 of 9
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
शहर से लेकर गांवों तक होगा सैनिटाइजेशन
लॉकडाउन के दौरान स्वच्छता और सैनिटाइजेशन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19/संचारी रोग सर्विलांस टीम के माध्यम से प्रत्येक घर में रहने वाले सभी सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग और सर्विलांस का अभियान यथावत जारी रहेगा। शहर में नगर निगम और गांवों में जिला पंचायतीराज विभाग, विशेष अभियान के तहत सफाई और सैनिटाइजेशन कराएगा। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि इसके लिए सफाईकर्मियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगा दी गई है।
 
 
विज्ञापन

7 of 9
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
फोरलेन-बड़े निर्माण कार्य चलेंगे
डीएम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, देवरिया फोरलेन समेत सभी सड़क, पुल व भवनों के निर्माण कार्य पहले की ही तरह जारी रहेंगे।

जागरूकता कार्यक्रम का होगा संचालन
प्रत्येक सार्वजनिक स्थल जैसे कि अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन व पुलिस और नगर निकायों द्वारा पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से कोविड-19 व संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।

 

8 of 9
gorakhpur lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेंगी शादियां, कार्ड पास रखना होगा
शनिवार एवं रविवार को घोषित साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान जिनके यहां पहले से शादी की तिथि निर्धारित है, वे कोविड प्रोटोकाल के साथ समारोह आयोजित कर सकेंगे। बंद स्थान पर 50 और खुले मैदान में 100 लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति होगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था होनी चाहिए। जो लोग शादी समारोह में शामिल होने जाएंगे, उन्हें अपने पास शादी का कार्ड और आईडी रखना होगा। रास्ते में इसकी जांच हो सकती है।


 
विज्ञापन

9 of 9
gorakhpur lockdown - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
अखबार वितरण सामान्य रहेगा, कोई रोक-टोक नहीं
डीएम ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रनिक मीडियाकर्मी वैध आई कार्ड दिखाने पर आ-जा सकेंगे। अखबारों का वितरण भी सामान्य रहेगा। वितरकों के आवागमन पर किसी तरह रोक-टोक नहीं है। अखबार लेकर जाने वाले वितरकों को नहीं रोका जाएगा। दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, प्रसारण और केबल सेवाएं देने वाले कर्मचारी भी आ-जा सकेंगे। इसी तरह खाद्य, फार्मास्युटिकल्स, चिकित्सा उपकरणों सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण ई-कमर्स के माध्यम से हो सकेगा।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से अब शनिवार और रविवार को सब कुछ बंद रखने का निर्णय किया गया है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। दूध, दवा, अस्पताल आदि जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें, प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अपील है कि स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी में ही कोई घर से निकले। कोई भी अगर निर्देशों की अनदेखी कर बेजा सड़क या मोहल्लों की गलियों में घूमता मिला तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें