फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2020: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, सूतक काल आज रात से, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Sun, 21 Jun 2020 08:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Surya Grahan
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल शनिवार रात 10 बजकर पांच मिनट से शुरू हो गया और आज ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा। सूतक काल से ग्रहण के समाप्ति तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना नहीं होगी।
विज्ञापन

2 of 5
surya grahan
क्या होता है सूतक काल
पंडित राकेश पांडे ने बताया कि सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य, पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजन नहीं किए जाते हैं। मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं, जिससे भगवान तक भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव न पहुंच सके। सूतक काल का समय अशुभ होता है क्योंकि इस दौरान सूर्य और चंद्रमा का राहु ग्रास कर लेते हैं। माना जाता है ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा प्रभावी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
सूतक काल के दौरान क्या न करें
पंडित देवेंद्र प्रताप मिश्र ने बताया कि सूतक काल के दौरान किसी भी प्रकार के खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। किसी भी तरह का नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। कैंची और चाकू का प्रयोग भी न करें। भगवान की मूर्तियों को हाथ से न छुएं। बालों में कंघी करना भी अशुभ माना जाता है। सूतक के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए ताकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न पड़े। सूतक काल के दौरान धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन किया जा सकता है।

4 of 5
solar eclipse - फोटो : अमर उजाला।
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को सूतक काल के दौरान चाकू और कैंची का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उनको ग्रहण की घटना को देखने से भी बचना चाहिए। हो सके तो ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
solar eclipse
अगर गर्भवती महिलाएं ग्रहण देखती हैं तो गर्भ में पल रहे बच्चे को शारीरिक या मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इससे गर्भपात की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए ग्रहण के दौरान सतर्क रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें