बारिश बंद होने के बाद, अब मोहल्लों का पानी फिर से निकलने में कम से कम सप्ताह भर का समय लग जाएगा। ऐसे में इन लोगों को नवरात्र में भी कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।
गोरखपुर शहर के नकहा, चमनगंज, अयोध्यापुरम, कृष्णानगर और विद्यानगर में करीब दो महीने से भरा पानी अभी निकलना शुरू ही हुआ था कि शुक्रवार रात से शुरू हुई से बारिश ने शनिवार तक तकलीफ हद से ज्यादा बढ़ा दी। बारिश बंद होने के बाद, अब मोहल्लों का पानी फिर से निकलने में कम से कम सप्ताह भर का समय लग जाएगा। ऐसे में इन लोगों को नवरात्र में भी कीचड़ युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। इस बार बरसात शुरू होते ही नकहा, चमनगंज, रामजानकीपुरम, विद्यानगर, कृष्णानगर, प्रेमनगर समेत एक दर्जन कॉलोनियों व मोहल्लों में जलभराव हो गया। सड़कों की ऊंचाई बढ़ने व निचले इलाकों में तेजी से बने नए मकानों की वजह से पानी निकल नहीं पा रहा है। नगर निगम ने जलनिकासी के लिए 300 से अधिक पंपिंगसेट तो लगाए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
देवरिया व कुशीनगर से टैंकर भी मंगाए गए, लेकिन पानी पूरी तरह से निकल नहीं पाया। नकहा मोहल्ले में ओवरब्रिज के सामने वाली कॉलोनी के लोग सड़क पर उतरे तो नगर निगम ने कच्चा नाला खुदवाया। इससे पानी कम जरूर हुआ, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया। यही हाल वार्ड नंबर तीन महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर के कृष्णा, नगर, प्रेम नगर, विद्यानगर, खाले टोला आदि मोहल्लों का रहा।
विज्ञापन
3 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
एमएमएमयूटी के सामने सड़क पर महीने भर तक पानी बहता रहा। देवरिया रोड पर बाढ़ खंड कार्यालय परिसर व गेट के सामने भी पखवारे भर तक पानी जमा रहा। बड़ी मुश्किल के बाद पिछले सप्ताह से इन मोहल्लों व सड़कों का पानी कम होना शुरू ही हुआ था कि शुक्रवार से बारिश शुरू हो गई। नकहा निवासी आरके भट्ट, रविंद्र पांडेय, संतोष कुमार, राजन मौर्या आदि का कहना है कि अब फिर से मोहल्ले की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है।
4 of 5
गोरखपुर में जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
कृष्णानगर विजय यादव, हरेंद्र पाठक आदि भी दोबारा जलभराव से परेशान हैं। इनका कहना है कि अभी पानी कम होना शुरू ही हुआ था कि दुबारा बारिश से घुटने भर तक पानी भर गया, अब फिर वही तकलीफ झेलनी पड़ेगी।
तारामंडल क्षेत्र: घरों में कैद हुए लोग
दो दिन की भारी बारिश के चलते तारामंडल क्षेत्र में हुए तीन से चार फीट तक के जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को लोगों को पूरे दिन घरों में कैद रहना पड़ा। वहीं रविवार को भी लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। भारी बारिश के कारण सैकड़ों लोगों के घरों में पानी घुस गया। तमाम लोगों की गाड़ियां खराब हो गईं। जरूरी काम पड़ने पर जैसे ही लोग गाड़ी लेकर घर से बाहर निकले सड़क पर लगा पानी साइलेंसर में घुस गया। आजाद नगर, बुद्ध विहार व्यावसायिक कांप्लेक्स, बुद्ध विहार पार्ट ए, पार्ट बी, सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ एन्क्लेव समेत दर्जन भर मोहल्लों में जलभराव है। लोगों को राहत देने के लिए जीडए फरसहिया नाला और नया सवेरा के पास पंप लगाए, मगर शाम तक विशेष राहत नहीं मिली।