फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2021: पंडालों में मां भवानी के दर्शन कर निहाल हुए भक्त, तस्वीरों में देखें सुंदरता

Wed, 13 Oct 2021 09:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सुबह घर में अष्टमी पूजन, शाम को पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बुधवार को देवी के महागौरी स्वरूप का भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। सुबह से ही नगर के मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही और महानगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। शाम को शहर में सजे दुर्गा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने दर्शन का लाभ उठाया। देर रात तक देवी पंडाल श्रद्धालओं से गुलजार नजर आए।

अधिकांश हिंदू घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की गई और अष्टमी के दिन हवन करने वाले हिंदुओं ने बुधवार को ही हवन-पूजन भी किया। शारदीय नवरात्र के पहले और अंतिम दिन व्रत रखने वालों ने अष्टमी पर व्रत भी रखा। गोलघर स्थित काली मंदिर पर मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर महानगर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे तथा कन्या पूजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि 2021: पूजा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
महानवमी पूजन
महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय ने बताया कि शारदीय नवरात्र में महानवमी का व्रत-पूजन बृहस्पतिवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्योदय से लेकर कभी भी पूर्णाहुति किया जा सकता है। नवमी तिथि रात्रि 9.52 तक है। कुमारी कन्याओं का पूजन पूर्णाहुति के पश्चात ही करना चाहिए। शास्त्रों में 10 वर्ष तक की ही कन्या को कुमारी कहा गया है अत: 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की ही कन्या होनी चाहिए। साथ में 1 बालक बटुक के रूप में हो। उनका भी पूजन अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
अघोर पीठ में हुई महानिशा पूजा
अघोर पीठ ट्रांसपोर्ट नगर में महानिशा पूजा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने हवन कर मां भगवती व अघोर परंपरा के संतों अघोराचार्य बाबा किनाराम, अवधूत भगवान राम व अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। हवन का शुभारंभ पीठ के संस्थापक अवधूत छबीले राम ने किया।  

 

4 of 6
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
‘भाई’ ने किया फलाहार और महाआरती का आयोजन
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ‘भाई’ द्वारा दुर्गा अष्टमी के दिन विजय चौक स्थित एक होटल में फलाहार और महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी को संगठन की ओर से डॉ. रूप कुमार बनर्जी एवं ध्रुव श्रीवास्तव ने मां की चुनरी एवं दुर्गा प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
भाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने एक पचरा ‘निमिया के डार मैया...’ प्रस्तुत किया। सारिका श्रीवास्तव, अंजना लाल, सुमन वर्मा, सारिका राय, हृदया त्रिपाठी, अविका श्रीवास्तव, उर्वशी श्रीवास्तव ने देवी गीत प्रस्तुत किया। मौके पर संरक्षक डॉ. आशीष, डॉ. सुरेश, सुभाष दूबे, काशी नरेश चौबे, सत्यव्रत लाल श्रीवास्तव, कनक हरि अग्रवाल, सरदार जसपाल सिंह, अरशद जमाल, अमरनाथ जायसवाल, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. मनोज गौतम, विजय श्रीवास्तव, रंजीत राय आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला।
दुबई में भी हो रहा दुर्गा पूजा का आयोजन
दुर्गा पूजा का त्योहार विदेश में भी पहुंच गया है। इस बार दुबई में जबलाली फैबटेक डिप -2 कैंप में भी दुर्गा पूजा हो रही है। यहां मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर श्रद्धालु सुबह-शाम पूजा कर रहे हैं। गोरखपुर के माधवपुर निवासी अमरेश बहादुर सिन्हा जबलाली में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के ही पंकज सिंह, दीपक, उपेंद्र, मुरली मनोहर मिश्र के अलावा मुंबई के रहने वाले क्लाउड क्रीडो आदि के सहयोग से फैबटेक डिप-2 में सात अक्तूबर को विधि विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। यहां रहने वाले भारतीय मूल के श्रद्धालु सुबह-शाम मां की आरती में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अमरेश ने बताया कि 15 अक्तूबर को भव्य भंडारे का आयोजन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें