फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Monsoon: गोरखपुर में झमाझम बारिश के साथ हुई मानसून की दस्तक, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 29 Jun 2022 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 7
Gorakhpur Monsoon: गीता प्रेस के अंदर घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में मंगलवार देर रात मानसून पहुंच गया। गोरखपुर में देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश हो रही है। इस झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बता दें कि मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। इस बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही दावा किया था कि 27-28 जून तक मानसून गोरखपुर में दस्तक देगी।
विज्ञापन

2 of 7
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते 12 घंटे में 84 मिमी बारिश हुई। इस बारिश से शहर के हर मोहल्ले में जलभराव हो गया। वहीं निचले इलाकों की हाल और भी खराब है। शहर में जलजमाव होने से नगर निगम के अधिकारी हांफते नजर आए। नगर निगम पंप की सहायता से पानी निकालने में जुटी रही।

विज्ञापन

3 of 7
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ, गोरखपुर विश्वविद्यालय, मोहद्दीपुर, मेडिकल कॉलेज रोड, रुस्तमपुर, बेतियाहाता, नगर निगम समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई।  वहीं गोरखपुर ग्रामीण इलाकों में भी तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। इससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है।


 

4 of 7
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में मानसून की दस्तक होने वाली है। पहले 27 जून को अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन उस दिन बस बादल आसमान पर छाए रहें।
विज्ञापन

5 of 7
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला
वहीं 28 को बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। सामान्य तौर पर बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश में बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मानसून की बारिश होती है। लेकिन, इस बार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार आते-आते कमजोर पड़ गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Gorakhpur Monsoon:दाउदपुर में लगा पानी। - फोटो : अमर उजाला।
पुरवा हवा का साथ नहीं मिलने से मानसून का सिस्टम पूर्वी उत्तरप्रदेश तक नहीं पहुंच पाया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोरखपुर में मानसून की पहली बारिश - फोटो : अमर उजाला
पुरवा हवा बंगाल से निकलने के बाद असम की ओर से मुड़ गई। इस वजह से असम में अच्छी खासी बारिश हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें