भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि 02511 गोरखपुर-कोच्चुवेली स्पेशल 11 अप्रैल से सप्ताह में दो दिनों के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। इसी प्रकार 02512 कोच्चुवेली-गोरखपुर स्पेशल 14 अप्रैल से सप्ताह में दो दिन के स्थान पर सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक बुधवार, रविवार एवं मंगलवार को चलाई जाएगी। ट्रेन में एसएलआर के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में 14 अप्रैल से, 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में 15 अप्रैल से, 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में 10 अप्रैल से तथा 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में 12 अप्रैल से संशोधित संरचना के अनुसार एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच कोच सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।