gorakhpur river
- फोटो : अमर उजाला।
सरयू नदी के उफान के चलते तटवर्ती गांव के ग्रामीण दहशत में हैं। जलस्तर बढ़ने के साथ पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। क्षेत्र के रामनगर, डेरवा, डुमरी, अजयपुरा, खैराटी, बल्थर, सीधेगौर, गायघाट सहित अन्य तटवर्ती गांवों की ओर सरयू का पानी बढ़ रहा है। कोलखास, बगहा देवार होते हुए सरयू नदी का पानी नेतवारपट्टी में रामजानकी मार्ग के किनारे तक पहुंच गया है। पटना के कोलखास, नई बस्ती व जैतपुर सहित आधा दर्जन गांव पानी से घिर गए हैं। यहां नेतवारपट्टी गांव के संपर्क मार्ग पर सरयू का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।