फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कलाकारों में शोक की लहर, बोले- 'अपने दम पर बॉलीवुड में बनाई जगह'

Mon, 15 Jun 2020 09:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बेहद कम उम्र में खास मुकाम हासिल करने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मात्र 34 वर्ष के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के बाद से शहर के कलाकारों में शोक की लहर है। स्थानीय कलाकारों ने कहा कि सुशांत ने कम समय में ही अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में खास जगह बनाई थी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के महेंद्र सिंह धोनी का किरदार जोरदार ढंग से निभाया था। उनके जाने के बाद बॉलीवुड में जो स्थान खाली हुआ है उसे भरने में समय लगेगा।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्मकार प्रदीप सुविज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।
फिल्मकार प्रदीप सुविज्ञ ने बताया कि यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि युवा और प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। कलाकार अति संवेदनशील होता है। यह संवेदनशीलता ही उसकी ताकत होती है और कमजोरी भी। इन चिरागों को असमय बुझने से बचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। इससे पूर्व महान अभिनेता गुरुदत्त की आत्महत्या ने मुझे बहुत आहत किया था।
विज्ञापन

3 of 5
वरिष्ठ रंगकर्मी विभा चेतना। - फोटो : अमर उजाला।
वरिष्ठ रंगकर्मी विभा चेतना ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे कलाकार थे जो हमारे और आपके बीच के ही लगते थे। अभी जिसे फिल्मी दुनिया में आतिशबाजी करनी थी, रोशनी फैलानी थी वह चिराग बुझ गया। उनका इस तरह विदा लेना बहुत दु:खद है। कलाकारों को उनकी मृत्यु से बहुत आघात लगा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

4 of 5
वरिष्ठ रंगकर्मी रविंद्र रंगधर। - फोटो : अमर उजाला।
वरिष्ठ रंगकर्मी रविंद्र रंगधर ने बताया कि इतनी कम उम्र में उभरते हुए सितारे का इस तरह से जाना फिल्म जगत के लिए बहुत ही बड़ा नुकसान है। शानदार स्वभाव के धनी सुशांत के आत्महत्या करने की बात गले से नहीं उतर रही है। फिलहाल ये जांच का विषय है। पुलिस जल्द ही पुष्टि कर देगी कि ये हत्या है या आत्महत्या। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवा रंगकर्मी अनुप्रिया चौहान। - फोटो : अमर उजाला।
युवा रंगकर्मी अनुप्रिया चौहान ने बताया कि सुशांत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे थे। टीवी सीरियल से काम शुरू कर उन्होंने कम ही समय में खास मुकाम प्राप्त किया था। लड़कियों के बीच वह काफी लोकप्रिय थे। उनका टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता से लेकर छिछोरे तक का फिल्मी सफर शानदार रहा। उनके निधन से युवा कलाकारों को काफी दुख हुआ है। उनके जाने से बॉलीवुड में जो जगह खाली हुई है उसके भरने में समय लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें