नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग(इनसेट में नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
सीसी टीवी फुटेज के अनुसार, बनकटी चक निवासी नुसरत उल्लाह अपने परिचित के यहां से ताश व कैरम खेलकर रात तकरीबन 11 बजे निकल रहे थे। वह घर के पिछले हिस्से से गेट के अंदर दाखिल हुए। उसी दौरान तेजी से शूटर उनके पास पहुंचता है।
आवाज देने पर जैसे ही वह उसकी तरफ मुड़ते हैं, शूटर उनको गोली मार देता है। गोली बाई तरफ आंख के नीचे लगती है। पलक झपकते ही युवक गोली मारकर उसी रफ्तार से बाइक के पास पहुंचता है और उसे स्टार्ट कर फरार हो जाता है। फुटेज के अनुसार, बाइक सवार महज 15 सेकेंड में ही वारदात को अंजाम देकर चला जाता है। पुलिस अधिकारियों का अंदाजा है कि बाहरी शूटर से हत्या कराई गई है।