एसटीएफ गोरखपुर इकाई के साथ मुठभेड़ में ढेर 1.50 लाख रुपये के इनामी बदमाश फिरोज पठान ने अपनी सक्रियता के दौरान प्राइवेट बैंकों को ही निशाने पर रखा था। वह सरकारी बैंक लूटने की योजना नहीं बनाता था। एसटीएफ के मुताबिक, सरकारी बैंकों के आसपास पुलिस पिकेट रहती है। उससे फिरोज डरता था। वह प्राइवेट बैंकों का सुरक्षा घेरा इतना मजबूत नहीं मानता था।