फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manish Murder Case: सीबीआई करा सकती है मनीष के बिसरा की जांच, मजबूत साक्ष्य जुटाने की चल रही तैयारी

Tue, 23 Nov 2021 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कानपुर के कारोबारी मनीष हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई
विज्ञापन
1 of 5
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई जल्द ही इस केस से जुड़े फॉरेंसिक तथ्यों की पड़ताल शुरू करेगी। साथ ही मनीष के बिसरा की जांच कराकर तथ्यात्मक रूप से केस सुलझाने का प्रयास करेगी। अगले सप्ताह इस दिशा में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई की दो सदस्यीय टीम पिछले सप्ताह गोरखपुर आई थी। टीम ने घटना से जुड़े लोगों से आरंभिक पूछताछ की थी। आरोपी पुलिस कर्मियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ने के साथ ही टीम लौट गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद खबर आई कि मनीष के दोनों दोस्त हरबीर सिंह व प्रदीप सिंह को लखनऊ बुलाया गया है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस घटना के खुलासा के लिए तथ्य जुटाने में लगी है। इसी कड़ी में बिसरा की जांच कराने की तैयारी है। बिसरा रिपोर्ट से घटना की जांच में मदद मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि मनीष के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
आरोपियों का नार्को टेस्ट भी हो सकता है
इस हाई प्रोफाइल केस की जांच में सीबीआई तथ्यों की पड़ताल में वैज्ञानिक पद्घतियों का प्रयोग अधिक करेगी। माना जा रहा है कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए आरोपियों से पूछताछ के अलावा उनका नार्को टेस्ट भी कराया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। इसी सप्ताह मनीष के दोनों दोस्तों से लखनऊ में पूछताछ की जा सकती है।


 

4 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड का आरोपी आरोपी हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
कानपुर के बर्रा निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता 27 सितंबर की सुबह आठ बजे गोरखपुर अपने दो दोस्तों हरवीर व प्रदीप के साथ घूमने आए थे। तीनों तारामंडल स्थित होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 512 में ठहरे थे। 27 सितंबर की रात ही रामगढ़ताल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह, फलमंडी चौकी प्रभारी रहे अक्षय मिश्रा सहित छह पुलिस वाले आधी रात के बाद होटल में चेकिंग को पहुंच गए थे। कमरे की तलाशी लेने पर मनीष ने आपत्ति जताई तो पुलिसकर्मियों से उनका विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।
आरोप है कि पुलिस वालों ने उनकी पिटाई कर दी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस की ओर से नशे में गिरने से मौत बताया था मगर बाद में हत्या का केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनीष के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। मनीष की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, तब जाकर परिवार के लोग शव लेकर कानपुर रवाना हुए थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें