फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीया और बाती हम' की संध्या बींदणी ने की सीएम सिटी की तारीफ, बोलीं- गोरखपुर बदल गया

Mon, 22 Feb 2021 12:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री दीपिका सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पोद्दार टेक्सटाइल की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित दो दिवसीय वस्त्र प्रदर्शनी व फैशन शो का समापन हुआ। अंतिम दिन भी देश के प्रमुख ब्रांड की प्रदर्शनी लगी। समापन समारोह की मुख्य अतिथि धारावाहिक 'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह रहीं। अभिनेत्री ने लकी ड्रॉ के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री दीपिका सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
समापन समारोह में पोद्दार टेक्सटाइल्स व सांवरिया होलसेल के निदेशक कुंज बिहारी पोद्दार ने कहा कि डिजाइनर वस्त्रों की प्रदर्शनी सराही गई। इन वस्त्रों में मॉडल मंच पर आईं और कैटवॉक करके उत्पाद की बेहतर गुणवत्ता को दर्शाया।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेत्री दीपिका सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विनीत पोद्दार ने कहा कि अभिनेत्री दीपिका सिंह के आने से प्रदर्शनी व फैशन शो खास हो गया। इसमें 850 लोगों ने प्रतिभाग किया। अभिषेक पोद्दार व अंकित पोद्दार ने कहा कि अभिनेत्री ने बंपर ड्रॉ निकाला और विजेताओं को एलईडी टीवी प्रदान किया।
 

4 of 5
अभिनेत्री दीपिका सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले पोद्दार टेक्सटाइल्स के अभिभावक सुरेंद्र पोद्दार ने अभिनेत्री को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर नवीन पालड़ीवाल, पीयूष जैन, खुशहाल खट्टर, सचिन अग्रवाल, राजेश राणा, संजय जैन, विकास खेमका, नवीन सेवानी, सुमित जैन, जितिन नंदवानी, किरण चुंग समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेत्री दीपिका सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर बदल गया: दीपिका
अभिनेत्री दीपिका सिंह ने होटल में मीडिया कर्मियों से बात की और कहा कि गोरखपुर बदल गया है। साफ-सफाई की व्यवस्था काफी अच्छी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के साथ अपने शहर को बेहद सुंदर तरीके से संवारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें