फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: बढ़ती उम्र में दिखना है स्टाइलिश, फॉलो करें इन सीनियर अभिनेत्रियों का ड्रेसिंग सेंस

Wed, 19 Jul 2023 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बढ़ती उम्र में भी स्टाइल से अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों की तरह तैयार हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
Fashion Tips: आपने लोगों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि जब उम्र बढ़ती है तो उसी के हिसाब से महिलाओं को कपड़े पहनने चाहिए, पर कई बॉलीवुड की अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने इन बातों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने एक ऐसी मिसाल पेश की जिसमें बढ़ती उम्र में भी महिलाओं को स्टाइलिश दिखने के लिए प्रेरणा मिलती है। इन अभिनेत्रियों को देखकर ऐसा लगता है मानों उनकी बढ़ती उम्र थम सी गई है।

बॉलीवुड और छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियां सिर्फ अभिनय ही नहीं खूबसूरती के लिए भी चर्चा में रहती हैं। इन सभी अभिनेत्रियों में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित से लेकर नीना गुप्ता तक का नाम शामिल हैं। साड़ी और सूट के साथ साथ ये अभिनेत्रियां वेस्टर्न ड्रेस में भी अपना ग्लैमर दिखा चुकी हैं। आज के लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के ग्लैमरस लुक दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी इनसे टिप्स लेकर स्टाइलिश दिख सकें।
विज्ञापन

2 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित 

धक-धक गर्ल माधुरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो साड़ी सूट के साथ-साथ वेस्टर्न कपड़ों में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
नीना गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता की तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। 64 की उम्र में भी वो ग्लैमर के मामले में आज की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। 

4 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
पूनम ढिल्लन

59 साल की पूनम स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। उनकी फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी खूबसूरती बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
नीलम कोठारी

52 साल की उम्र में नीलम एक शानदार फैशनिस्टा के तौर पर लोगों के सामने आ रही हैं। वो हर तरह के परिधानों में बेहद कमाल की लगती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
तब्बू

तब्बू को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल की वजह से काफी पसंद किया जाता है। उनके वेस्टर्न लुक्स भी काफी कमाल के होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Style After 40 - फोटो : instagram
भाग्यश्री 

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री 54 साल की हो चुकी हैं, पर आज भी उनका स्टाइल किसी से कम नहीं हैं। आप भी चाहें तो एक्ट्रेस के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें