फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी रंग की दीवानी है ये महिला, 20 साल से पहन रही एक ही रंग के कपड़े

Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pink woman - फोटो : instagram
सोचिए जरा केवल अपना शौक पूरा करके ही आप सबमें अलग नजर आ सकते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है स्विट्जरलैंड की एक महिला के साथ, जिसे गुलाबी रंग से इतना प्यार है कि वो खुद को हमेशा गुलाबी रंग से ढके रहती है। पेशे से एक टीचर इस महिला का नाम यास्मीन चार्लोट है, जो अपने गुलाबी रंग से हद से ज्यादा प्यार के कारण सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटी बन गई है। दरअसल, यास्मीन को गुलाबी रंग से इतना प्यार है कि वो अपने पास रखने वाली हर चीज का रंग गुलाबी ही रखती है। 
विज्ञापन

2 of 5
pink woman - फोटो : instagram
अपने गुलाबी रंग के प्रति हद से ज्यादा दीवानगी की वजह से ही स्कूल में सब उसे मिस पिंकी बुलाते हैं। यास्मीन का घर, कपड़े, जूते, पेन सबकुछ गुलाबी रंग का होता है। हालांकि इस मामले में यास्मीन का कहना है कि वो दुनिया में ऐसी अकेली महिला नही हैं जिसे किसी खास रंग से इतना लगाव है। वो बताती हैं कि कुछ महिलाएं खास रंगों के कारण ही मशहूर हुई हैं। जैसे कि लॉस एजिंल्स की मिस सनशाइन जो अपने पीले रंग के प्रति लगाव की वजह से फेमस हुई थीं। वहीं न्यूयार्क की एलिजाबेथ ईटन रोजेंथल तो ग्रीन लेडी के नाम से मशहूर थीं। उन्हें तो हरा रंग इतना पसंद था कि उन्होंने अपने बाल और पलकों को भी हरे रंग से रंगवा रखा था। यहीं नहीं बोस्निया के एक शहर में रहने वाली एक महिला ने जीवनभर लाल रंग के कपड़े ही पहने थे। 
विज्ञापन

3 of 5
pink woman - फोटो : instagram
यास्मीन को बचपन से ही गुलाबी रंग पसंद है। किशोरावस्था में पहली बार जब मां ने कुछ कपड़े गुलाबी रंग के दिए तो उन्हें इस कलर से खासा लगाव हो गया। 16 साल की उम्र से उन्हें पिंक का कलेक्शन करने का शौक हो गया। फिर उनके मंगेतर ने उनकी इस पसंद पर सहमति जता दी। ऐसे में वो पिछले 20 साल से गुलाबी रंग के कपड़े पहन रही हैं। 

4 of 5
pink woman - फोटो : instagram
मंगेतर से शादी होने के बाद यास्मीन ने अपने छोटे से घर को स्वर्ग बनाने के लिए गुलाबी रंग से सजाया। 2019 में अपना फ्लैट खरीदने के बाद से ही वो इस घर की दीवारों से लेकर पर्दे, फर्नीचर, होम डेकोरेशन का सामान, क्रॉकरी, कालीन और तौलिए के साथ हर चीज को पिंक रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pink woman - फोटो : instagram
यास्मीन का हर सामान गुलाबी रंग का है। उनके पास 100 से अधिक शेड्स के गुलाबी रंग के जूते हैं जिनसे उसने आलमारी भर रखी है। वहीं उनके कपड़ों की आलमारी भी ऐसे ही पिंक कलेक्शन से भरी हुई है। वो बताती हैं कि ये अच्छा है कि स्कूल में उन्हें लगातार पिंक कपड़े पहनने से कोई नहीं रोकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें