फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा बोल्ड कपड़ों में नजर आने वाली ईशा गुप्ता ने पहन ली साड़ी, लगीं बला की खूबसूरत

Fri, 25 Sep 2020 05:58 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। और हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस को हैरान करती हैं। हालांकि ईशा अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी तारीफ बटोर चुकी हैं। उनकी फैशनेबल और ग्लैमरस तस्वीरों के आगे फैंस के दिलों में हलचल मचना तय रहता है। लेकिन इस बार इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली ईशा ने देसी अंदाज में तस्वीर साझा कर एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया
विज्ञापन

2 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
दरअसल, हमेशा बोल्ड और सेंसेशन वाली तस्वीरों से अलग ईशा ने इस बार देसी अंदाज में तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो पिंक कलर की खूबसूरत सी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। गुलाबी साड़ी जिस पर सिल्वर रंग के धागों से वर्क किया गया है और इसे और खूबसूरत बनाने के लिए बड़े फूलों के प्रिंट उकेरे गए हैं। ईशा इस साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
esha gupta - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि ईशा की ये साड़ी उनकी बहन नेहा गुप्ता के लेबल Ranian की है। जिसे पहन वो इतराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं ईशा ने अपने लुक को पूरा देसी बनाने के लिए बालों में गजरा और माथे पर बिंदी भी लगा रखी है। वहीं इस साड़ी को ईशा ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया है। जबकि एंटिक गोल्ड एंड पर्ल चोकर नेकपीस, झुमके और गोल्डन चूड़ियां लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी थीं।

4 of 5
esha gupta - फोटो : social media
वैसे ईशा हमेशा ग्लैमरस लुक में ही तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसमें वो काफी बोल्ड लुक में पोज देती नजर आती हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Esha Gupta
फिलहाल ईशा फिल्मी पर्दे से गायब हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आसानी से नजर आ जाती हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें