फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए नागार्जुन की बहु सामंथा की ग्लैमरस तस्वीरें, इन चार बोल्ड लुक से किया सबको हैरान

Sun, 03 Oct 2021 03:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
दक्षिण भारतीय फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री और अभिनेता नागार्जुन की बहू सामंथा अक्किनेनी इन दिनों पति नागा चैतन्य से तलाक लेने को लेकर चर्चा में हैं। नागार्जुन के परिवार की बहुरानी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। सामंथा के लुक पर हर कोई फिदा है। सामंथा को फैशन क्वीन कहा जाता है। फिल्मों में सीधी और साधारण सी दिखने वाली सामंथा असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। भारतीय और वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट को सामंथा खूबसूरती से कैरी करती हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने अलग अलग लुक में तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। वैसे तो सामंथा पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत दिखती हैं लेकिन उनके वेस्टर्न लुक की बात करें तो सामंथा की हाॅटनेस व बोल्डनेस का कोई जवाब नहीं। सामंथा के पास वेस्टर्न परिधानों का अच्छा खासा कलेक्शन हैं। वह समय समय पर अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को प्रभावित करती हैं। आइए देखते हैं सामंथा अक्किनेनी के वेस्टर्न आउटफिट में चार बेहद ग्लैमरस लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा अक्किनेनी ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस में सामंथा बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सामंथा के इस लुक को फैंस ने काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

3 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
तस्वीर में देख सकते हैं कि सामंथा ने थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी है। रेड पोलका डॉट्स वाली इस काली रंग की मिनी ड्रेस में सामंथा दीवा लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्लीक बन वाला हेयरस्टाइल लिया है और साथ ही हाई हील्स पहन रखी हैं। 

4 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा से आप एलिगेंस के साथ ग्लैमर का तड़का देने का तरीका सीख सकते हैं। सामंथा की इस ड्रेस पर नजर डालें तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट जंपसूट पहना हुआ है। सामंथा के जंपसूट में डीप कट नेकलाइन और स्पेगेटी स्लीव्स हैं। इसके अलावा नीचे की ओर फ्लेयर्ड डिजाइन रखी गई है। अपने लुक को पूरा करने के लिए सामंथा ने न्यूड मेकअप, सिल्की स्ट्रेट हेयर और नो-जूलरी लुक मैच किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
इस तस्वीर में सामंथा ने एक डेनिम ड्रेस पहनी है। इंडिगो वाश्ड डेनिम ड्रेस के पीछे की ओर स्लिट और कीहोल की डिटेलिंग दी गई है। पैनल वाली इस स्लीवलेस ड्रेस में एब्सट्रेक्ट पैटर्न दिया गया है। सामंथा की डेनिम ड्रेस में पॉकेट एड है। सामंथा ने आउटफिट के साथ स्टड इयररिंग्स कैरी की हुई है। वहीं लुक को अधिक ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने हल्का मेकअप किया है, जिसमें आंखों पर मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक अप्लाई की है। सामंथा की इस ड्रेस की कीमत 32,500 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें