फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान का जन्मदिन पर खास लुक आया सामने, ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाईं दिलकश अदाएं

Sat, 02 Oct 2021 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
टीवी की बहुरानी बनकर सालों तक लोगों के दिलों में राज करने वाली हिना खान की जब बिग बॉस के घर में एंट्री हुई तो लोगों ने उनका दूसरा ही रूप देखा। सीधी साधी पारंपरिक परिधानों जैसे लहंगा और साड़ी में सजी संवरी हिना खान असल में कितनी बोल्ड और ग्लैमरस हैं ये बिग बाॅस के बाद फैंस समझ गए। हालांकि फैंस को हिना का ये अवतार भी पसंद आया और उन्होंने हिना को हर लुक व स्टाइल में अपने सिर-आंखों लिया। उसके बाद उनके एक बाद एक अलग अलग लुक सामने आए, जिसे देख अब हिना खान को फैशन आइकन कहा जाता है। उन्होंने अपने फैशन सेंस और स्टाइल स्टेटमेंट से ये बात साबित भी की है। एथनिक स्टाइल के अलावा हिना बोल्ड, क्लासी और अपने कैजुअल लुक की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री में हिना को फैशन डिवा माना जाता है। हिना चिकन का कुर्ता और प्लाजो जितने ग्लैमरस तरीके से कैरी करती हैं, साधारण से क्राॅप टाॅप और ट्रैक पैंट में उतनी ही बोल्ड दिखती हैं। आज टीवी की इस फैशन दीवा का जन्मदिन है। इस मौके पर हिना ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में हिना पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। अपने जन्मदिन विशेष लुक को हिना ने फैंस के साथ शेयर किया तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वह छा गईं। आईए देखते हैं हिना का पारंपरिक लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान को टीवी पर सालों तक फैंस ने साड़ी, लहंगे और सूट में देखा। हिना का भारतीय परिधानों में लुक जितना फैंस को पसंद आया, उससे ज्यादा उनके रियल लाइफ फैशन स्टाइल को लोगों ने सराहा। हिना खान फैंस के बीच अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए फेमस हैं। उनके बाद एथनिक वियर का अच्छा कलेक्शन हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
हिना खान ने सोशल मीडिया पर हाल में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने लाल रंग का आउटफिट कैरी किया हुआ है। वैसे तो हिना ने अपने पूरे परिधान की फोटो नहीं दिखाई, लेकिन उनके लुक से स्पष्ट है कि हिना अपने जन्मदिन के मौके पर पारंपरिक परिधान में हैं। दरअसल ये फोटो उन्होंने अक्टूबर की शुरुआत में डाली थी और अपने जन्मदिन को लेकर हिंट दिया था।

4 of 5
हिना खान - फोटो : Instagram/realhinakhan
तस्वीर में देख सकते हैं कि हिना खान ने लाल रंग का भारतीय परिधान कैरी किया है। हिना के लुक को अधिक प्रभावशाली बना रहा है उनके माथे पर सजा बड़ा मांगटीका। इसके साथ ही हिना खान ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ हिना ने चूड़ियां और हरे रंग की स्टोन वाली अंगूठी भी एक्सेसरीज में कैरी कर रखी है। खुले बालों और खूबसूरत मेकअप में हिना का ये लुक वेडिंग सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : instagram/realhinakhan
इसके पहले हिना खान को लाल रंग के सूट में भी देखा गया था। कढ़ाईदार लाल कुर्ते में हिना अपनी अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। हिना खान को कई बार साड़ी में बोल्ड लुक में देखा गया है। वहीं कैजुअल लुक में हिना हमेशा ही परफेक्ट लुक देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें