फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: इस नवरात्रि महिलाएं खुद को ऐसे करें तैयार, पहनें ये खास तरह की ड्रेस

Thu, 07 Oct 2021 10:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि लुक - फोटो : Istock

नवरात्रि शुरू हो गयी है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के आगमन के मौके पर कलश स्थापना, मूर्ति पूजा और हवन आदि होना होता है। इस खास मौके के लिए आप घर और मंदिर की साफ-साफ व सजावट से लेकर माता के वस्त्रों, भोग व पूजा की सभी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ते पर खुद तैयार होने के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। अब भगवान आपके घर आ रहे हैं तो ये किसी उत्सव से कम नहीं इसलिए नवरात्रि में खुद भी सज संवर कर तैयार रहें। सवाल है कि इस  नवरात्रि फेस्टिव लुक लेने के लिए और आकर्षक व फैशनेबल भी दिखने के लिए क्या पहने? नवरात्रि पूजा से लेकर दुर्गा पूजा तक हर दिन आप अपने लुक के साथ कुछ खास कर सकती हैं, जिससे आप सबसे अलग और प्यारी दिख सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस नवरात्रि खुद को कैसे तैयार करें कि आपका पर्व खास बन जाएं। जानिए आज से नौ दिनों तक किन खास ड्रेस को करें कैरी।

विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि लुक - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories

नवरात्रि के 9 दिन पहने ये नौ रंग के कपड़े

पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहने
दूसरे दिन हरा रंग का परिधान पहने
तीसरे दिन ग्रे रंग का एथिनिक वियर पहने
चौथे दिन ऑरेंज कलर की साड़ी या सूट पहने
पाचवें दिन सफेद रंग का परिधान पहने
छठे दिन लाल रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहने
सातवें दिन दिन नीला रंग का कपड़ा पहने
आठवें दिन गुलाबी रंग का आउटफिट पहने
नौवें दिन जामुनी रंग के कपड़े पहने  

विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि लुक - फोटो : istock

नवरात्रि में एथिनिक वियर लगाएंगे चार चांद

नवरात्रि के मौके पर पारम्परिक परिधनों का चयन आपको परफेक्ट लुक देगा। फेस्टिव लुक कैरी करने के लिए आप पारंपरिक परिधानों का चयन करें। महिलाएं साड़ी, सूट, लहंगा, स्कर्ट आदि पहन सकती हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर फेस्टिव एथिनिक वियर पहने।

4 of 5
नवरात्रि लुक - फोटो : instagram/kanganaranaut

नवरात्रि में किस तरह की साड़ी पहने

आप बनारसी साड़ी, शिफॉन की साड़ी, हल्की कढ़ाई और मिरर वाली साड़ियां, मोटे बॉर्डर की साड़ी, कांजीवरम साड़ी नवरात्रि में पहन सकती हैं। पूजा के दौरान इन साड़ियों में लुक बहुत सुंदर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि लुक - फोटो : instagram/madhuridixitnene
नवरात्रि में किस तरह के सूट जंचेंगे आप पर

नवरात्रि के मौके पर आप सूट सेट में कैरी कर सकते हैं। सूट आपको वर्सेटाइल लुक देगा। कई मौकों पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी कुर्ता सेट में देखा गया है। कुर्ता सेट में आपको पटियाला सूट से लेकर शरारा, लॉन्ग कुर्ता, अनारकली कुर्ता, पठानी सूट आदि कई विकल्प मिल सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें