मलाइका अरोड़ा ने अपने नए लुक से एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मलाइका ने इस बार जो ड्रेस पहनी है, उसमें उनका लुक देख फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं। मलाइका अरोड़ा हमेशा ही कोई न कोई ऐसी ड्रेस कैरी करती हैं कि चर्चा में आना लाजमी हो जाता है। मलाइका का फैशन सेंस उनकी उम्र का पता तक नहीं चलने देता। एक तो वैसे भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए फेमस हैं। दूसरा उनका फैशन भी बी-टाउन की नई हसीनाओं को टक्कर देने के लिए काफी होता है। मलाइका साड़ी पहनती हैं तो भी गजब लगती हैं और गाउन या ड्रेस कैरी करती हैं, तब भी कमाल का लुक और एटीट्यूड देती हैं। इसके पहले मलाइका ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की सिमर साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक शादी पार्टी में साड़ी स्टाइल में राॅक करने के लिए परफेक्ट था। मलाइका का ये नया लुक भी लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। एक्ट्रेस ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसकी फैंस तारीफ करने में लगे हुए हैं। अगली स्लाइड्स में आप भी मलाइका अरोड़ा का ये बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लुक देख सकते हैं।