फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनालिसा के ट्रेडिशनल लुक से आपको भी हो जाएगा प्यार, लाल रंग की साड़ी में दिखती हैं बेहद खूबसूरत

Fri, 24 Sep 2021 12:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
भोजपुरी सिनेमा और टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा जब आपकी टीवी स्क्रीन पर डार्क मेकअप और परम्परागत परिधान में अदाएं दिखाते हुए नजर आती हैं तो उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। मोनालिसा कभी सास तो कभी बहू के लुक में दर्शकों को अपना अभिनय दिखाती हैं लेकिन रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में मोनालिसा बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड और सेक्सी लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में गिनी चुनी अभिनेत्रियां हैं जो अपने अभिनय के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा का नाम उन्हीं अभिनेत्रियों में शामिल है। यहीं वह है कि मोनालिसा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वैसे तो मोनालिसा भारतीय और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक को बखूबी कैरी कर लेती हैं लेकिन उनका परंपरागत साड़ी और सूट लुक फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। मोनालिसा की वॉडरोब में हर स्टाइल के परिधान हैं लेकिन बात अगर रंगों की हो तो मोनालिसा का लाल रंग से गहरा नाता है। अधिकतर तस्वीरों में उन्हें लाल रंग के परिधान में देखा जाता है। लाल रंग में मोनालिसा बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। अगली स्लाइड में देखिए मोनालिसा का लाल रंग के परिधानों में खूबसूरत लुक।
विज्ञापन

2 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा ने लाल रंग का सूट और प्लाजो कैरी किया है। मोनालिसा के लाल कुर्ते पर वी नेक लाइन की डिजाइन है और फ्रंट में गोल्डन रेशन की कढ़ाई की गयी है। फेस्टिव सीजन के मुताबिक ये ड्रेस लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट है।
विज्ञापन

3 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा का ये लुक ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस भी है। शॉर्ट रेड कुर्ते के साथ मोनालिसा ने शरारा पेयर किया है। कुर्ते में स्ट्रैपी शोल्डर लुक है। किसी भी त्योहार पर पहनने के लिए ये एकदम सही पोशाक है। कुर्ता और शरारा के साथ मोनालिसा ने बैंगनी रंग का दुपट्टा कैरी किया है। इस लुक के साथ मोनालिसा ने स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन रखें हैं।

4 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा ने अपनी इस तस्वीरों को शेयर किया तो फैंस उनके लुक से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिस पर उन्होंने खुले बाल, बड़ी ईयरिंग्स और बड़ा नेकलेस पहना हुई है। उनका ये लुक कमाल का लग रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए  रेड साड़ी के साथ रेड लिपस्टिक अप्लाई की है।
विज्ञापन

5 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी है। मोनालिसा की लाल साड़ी में गोल्डन प्रिंट का काम है। इस लुक में मोनालिसा एकदम दुल्हन लग रही हैं। इस साल हरतालिका तीज के दिन मोनालिसा ने ये लुक कैरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोनालिसा - फोटो : instagram/aslimonalisa
मोनालिसा का पारम्परिक लुक तो जबरदस्त है ही लेकिन मोनालिसा वेस्टर्न वियर में भी लाल रंग नहीं भूलतीं। इस तस्वीर में देख सकते हैं मोनालिसा ने रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस हाफ शोल्डर ड्रेस कैरी की है, जिसके साथ मैचिंग पैंट पेयर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें