लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
कलेक्शन में टिकाऊ डिजाइन रखते हुए रीना ने पर्यावरण के दुरुपयोग को कम करने के लिए कागज, कपड़े और जीरो वेस्ट चीज़ों को पुन: उपयोग किया, जो रीना के प्रत्येक ऑउटफिट में साफ तौर पर दिखता है। यह रंगों के पॉप के साथ एक फैशनेबल स्पोर्टी लाइन को जोड़ता है, जो भुज के भारतीय हस्तशिल्प की क्रिएटिविटी को दिखाता है। सफेद और न्यूट्रल बैकग्राउंड में, चमकदार मिरर वर्क का काम ग्लैमर को परिधानों में जोड़ रहा है। उनके एक डिजाइन ने फ्रिंज वाली न्यू लुक बेल्ट ने कमर को एक आकर्षक दिया है। इसके अलावा, कट-अवे, वॉल्यूमिनस स्लीव्स, जटिल पिन टक, इलास्टिकेशन और जेंटल रफल्स ने पहनावे को आरामदायक लुक दिया है।