फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: पीच कलर साड़ी में जान्हवी कपूर की तस्वीरें वायरल, ये फेस्टिव लुक आप भी कर सकते हैं आसानी से ट्राई

Tue, 12 Oct 2021 11:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/manishmalhotraworld
जान्हवी कपूर पारंपरिक परिधानों के जरिए खूबसूरती और ग्रेसफुली रॉक करना सबसे अच्छी तरह जानती हैं। जब बात जान्हवी कपूर के फैशन सेंस की आती है, तो वह किसी भी आउटफिट को बेहतर तरीके से कैरी कर सकती हैं और उसमें अपना बेस्ट लुक दिखा सकती हैं। शॉर्ट्स और क्रॉप्ड टॉप की कम्फर्टेबल जोड़ी हो या छह गज की साड़ी, जान्हवी का फैशन सेंस पारंपरिक और कैजुअल दोनों तरह के स्टाइल में सबसे हटकर है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने पीच रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है। जान्हवी के आउटफिट के साथ ही उनके ईयरिंग्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। जान्हवी का रेट्रो साड़ी लुक हर किसी को पसन्द आ रहा है। फेस्टिवल के लिये जान्हवी का ये पारम्परिक लुक परफेक्ट है। अगली स्लाइड्स में देखिए जान्हवी का पीच रंग की साड़ी में लुक और जानिए जान्हवी कपूर की साड़ी की कीमत।
विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी ने साड़ी में अपनी रेट्रो लुक स्टाइल की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं। जान्हवी कपूर ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की शानदार साड़ी कैरी की है। उनके लुक को अधिक प्रभावशाली बना रहा है, जान्हवी का मेकअप और ज्वैलरी। 

विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/manishmalhotraworld
बेहद लाइट शेड में जान्हवी कपूर ने पीच कलर साड़ी पहनी है, जिसके साथ एक्ट्रेस ने झिलमिलाती कढ़ाई वाली सिल्वर ब्लाउज पेयर किया है। जान्हवी का डीप वी नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा है। 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी ने अपनी साड़ी को त्यानी फाइन ज्वेलरी हाउस के खूबसूरत गोल्ड ज्वेलरी पहनी है। उनके बड़े बड़े गोल्डन और ग्रीन ईयररिंग जान्हवी के लुक को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा जान्हवी के मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने लुक में मिनिमल मेकअप जोड़ा। विंग्ड आईलाइनर, गुलाबी रंग की लिपस्टिक, आंखों में काजल से सजी सवरी जान्हवी के लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/manishmalhotraworld

शादी में दुल्हन की बहनों और सहेलियों के लिए जान्हवी का ये लुक परफेक्ट है। वहीं अगर जान्हवी की साड़ी की बात करें तो यह मनीष मल्होत्रा फैशन हाउस की है। जान्हवी कपूर की पीच कलर साड़ी की कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर 110,000 रुपये है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें