फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: जेनेलिया डिसूजा का पीला सूट दिवाली के लिए है बेस्ट, जान लीजिए कीमत

Mon, 01 Nov 2021 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad

दिवाली के पर्व खास दिखने की चाह है तो सबसे पहला अपना वॉडरोब खंगाल लें। खास और खूबसूरत दिखने के लिये सबसे जरूरी मौके के अनुरूप आपकी ड्रेस है। दिवाली में पारंपरिक परिधान से ड्रेस अप हों। ब्राइट कलर और सिक्विन स्टाइल ड्रेस ऐसे मौके पर अधिक उपयुक्त लगेगी। दिवाली की जगमगाहट के बीच आप भी महफिल में किसी रोशनी की तरह नजर आए, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। इस तरह के लुक के लिए आप बॉलीवुड हसीनाओं के ड्रेस और लुक से टिप्स ले सकते हैं। हाल ही में जेनेलिया डिसूजा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका लुक एक दिवाली के लिए पूरी तरह से परफेक्ट है। उनके ड्रेस से लेकर आउटफिट के कलर के चयन तक में फेस्टिव वाइब्स मिल रही है। जेनेलिया ने पीले रंग का सूट पहना है। चलिए जानते हैं जेनेलिया डिसूजा के दिवाली स्पेशल लुक के बारे में और उनकी ड्रेस की कीमत के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad

जेनेलिया डिसूजा ने एथनिक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जेनेलिया की इन तस्वीरों में उनका फेस्टिवल लुक नजर आ रहा है। जेनेलिया ने पीले रंग का कुर्ता सेट पहना हुआ है। दिवाली के लिए ये कुर्ता सेट और कलर दोनों ही काफी उपयुक्त है।

विज्ञापन

3 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad
जेनेलिया ने फैशन डिजाइनर वाणी वत्स के कलेक्शन की ड्रेस पहनी। इस सूट में हैवी मिरर एम्ब्रायडरी की गई है। इसके साथ उन्होंने साटन दुपट्टे को कैरी किया है। उनके दुपट्टे पर भी मिरर एंब्रॉयडरी की गई है। साथ में जेनेलिया ने स्ट्रेट पैंट्स पेयर किए हैं।

4 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad
एक्ट्रेस कभी दुपट्टे को हवा में उड़ाते तो कभी शर्माते नजर आ रही हैं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए जेनेलिया ने ट्रेडिशनल सिल्वर और मिरर स्टाइल ईयररिंग्स पहन रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनेलिया डिसूजा दिवाली लुक - फोटो : instagram/geneliad
इसके साथ ही जेनेलिया के मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को बीच से पार्टिशन करते हुए एक बन बनाया है। वहीं मिनिमल मेकअप लुक चुना है। जिसमें न्यूड आईशैडो, आईलाइनर, न्यूड लिपस्टिक का शेड, आईब्रो और छोटी लाल बिंदी से लुक को पूरा किया है। जेनेलिया की इस दिवाली आउटफिट की कीमत डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर 45,500 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें