त्योहारों का सीजन में एथनिक परिधान सबसे अधिक आकर्षक लुक और मौके के अनुरूप होते हैं। नवरात्रि से लेकर करवा चौथ तक और पांच दिन के दिवाली पर्व से लेकर छठ पूजा तक हर मौके पर भारतीय पारंपरिक परिधान त्योहार में आपकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। जब एथनिक फैशन की बात आती है, तो अदिति राव हैदरी का जिक्र किया जाना जरूरी है। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हर बार अपने ग्रेसफुल लुक के कारण चर्चा में आती हैं। उनका पारंपरिक व एथनिक वियर कलेक्शन शानदार है। अब दिवाली आने वाली है, ऐसे में अगर आप अपने लुक को ग्रेसफुल फेस्टिवल के मुताबिक स्टाइल करना चाहती हैं तो अदिति राव हैदरी के लेटेस्ट ड्रेस आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। हाल ही में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। त्योहारों से लेकर शादी सीजन तक आपको हर मौके पर दिखना है ग्रेसफुल तो अदिति राव हैदरी के इन एथनिक ड्रेस से लीजिए टिप्स।