फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों का गंजापन दूर करता है ये खास तेल, एक साथ होते हैं 2 फायदे

Sun, 17 Mar 2019 01:04 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baldness
आजकल बाल झड़ना एक गंभीर समस्या बनी हुई है, जो धीरे धीरे गंजापन का रूप ले लेती है। आप अपने आस-पास भी देखेंगे, तो लगभग हर दूसरा इंसान इस बीमारी का शिकार है। लगातार बाल झड़ने से अगर आप भी तनाव में है तो इसका प्रभावी और आसान उपचार बताकर आपकी यह परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं।

कलौंजी तो आप जानते ही होंगे। हर किसी के किचन में यह आराम से मिल जाएगी। ज्यादातर अचार में इस्तेमाल होने वाली कलौंजी बालों और स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आगे की स्लाइड्स में जानें बालों और स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है कलौंजी का तेल और कैसे इसका इस्तेमाल करें...
विज्ञापन

2 of 5
Kalonji seeds - फोटो : file photo
हेल्दी बालों के लिए स्कैल्प को हैल्दी रखना बेहद जरूरी है। कलौंजी के तेल में एंटी -इनफ्लामेटरी, ऐंटी फंगल, ऐंटी बैक्टीरियल और ऐंट्रीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों को हर तरह के बैक्टीरिया से निजात दिलाता है और साथ ही स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह तेल सोरायसिस और एक्जीमा जैसी स्किन संबंधी परेशानियों से भी बचाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Kalonji
कलौंजी के तेल में थाइमोक्विनॉन और नाइजिलोन होता है, जो बालों को झड़ने से रोकने के साथ-साथ नए बाल उगाने में मदद करते हैं। कलौंजी में 100 से अधिक तरह तरह के न्यूट्रिऐंट्स होते हैं, जो बालों के साथ-साथ फॉलिकल्स को भी जरूरी पोषण प्रदान करते हैं।

4 of 5
skin care
बालों के अलावा कलौंजी का तेल हमारी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा चम्मच तेल को एक कप सिरके या फिर नींबू के पानी में मिक्स कर लें और रोजाना दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद चेहरे को धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
glowing skin - फोटो : Instagram
अगर आपको अचानक कही जाने का प्लान बनें और आपको स्किन पर इंस्टेंट ग्लो आ चाहिए तो इसके लिए आप आधा चम्मच कलौंजी के तेल में आधा चम्मच ऑलिव ऑइल और 3 चम्मच शहद मिलाकर स्किन पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें