पुरुष हों या महिलाएं बाल की समस्या से सभी परेशान हैं। जिसमें बाल का सफेद होना बड़ी समस्या है। हानिकारक हेयर कलर या हिना लगाने से बाल में रंग तो आ जाता है और सफेदी छुप जाती है लेकिन ये कोई स्थाई उपाय नहीं है। हर एक महीने पर बाल को रंगने से भी उनपर बुरा असर पड़ता है और झड़ने, रूखे, बेजान बालों की परेशानी यहीं से शुरू होती है। आज हम आपको बालों में नेचुरल रंगत पाने के लिए एक प्राकृतिक उपाय बताएंगे जिसे नुकसान तो बिलकुल नहीं हैं मगर फायदे अनेक हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : pixabay
कम उम्र में ही अगर आपके बाल भी सफेद होकर झड़ने लगे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। क्या आप जानते हैं सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने के साथ-साथ झड़ते बालों को भी रोकता हैं इस फल की पत्तियों से बना पाउडर।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : pixabay
ठंड के मौसम में अक्सर लोग बालों में रूसी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने वाले महंगे शैम्पू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब सारे चोचले छोड़ अमरूद के पत्ते इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इन पत्तियों से बना हेयर पैक न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि सफेद हो चुके बालों को भी दोबारा काला बनाएगा।
4 of 6
- फोटो : pixabay
अमरूद की पत्तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : shutterstock
अमरूद की पत्तियों को कड़ी पत्तियों के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है। इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्तियां मिक्स कर के उबाल लें। 15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें। इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
झड़ते बालों को रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों के साथ आंवले के तेल का उपयोग करें। इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून अमरूद की पत्तियों के पाउडर में 2 टीस्पून आंवले का तेल मिक्स कर लें। इस तेल से हल्के हाथ से सिर पर मसाज करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें।