फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना होगी बड़ी परेशानी

Mon, 15 Jul 2024 12:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चेहरे पर बेसन लगाती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखे, वरना आपका चेहरा खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
Skin Care: जब भी बात स्किन केयर की आती है तो हर कोई बाजार में मिलने वाले रेडीमेड प्रोडक्ट का जिक्र करता है। बहुत से लोगों के लिए तो ये प्रोडक्ट काफी फायदेमंद रहते हैं लेकिन कई लोगों को यह सूट नहीं करते। ऐसे में बहुत से लोग तो घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं। वह आज भी अपनी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए दादी नानी के बताए हुए घरेलू नुस्खे आजमाते हैं।

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि बेसन त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। हर घर में बेसन पाया जाता है, जिस वजह से लोग बिना सोचे समझे बेसन का इस्तेमाल त्वचा की रंगत सुधारने में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी त्वचा के लिए बेसन काफी हानिकारक भी साबित हो सकता है।

अगर आपको बेसन इस्तेमाल करने का सही तरीका नहीं पता है तो ये लेख आपके लिए है। आइए आपको बताते हैं कि गलत तरीके से बेसन इस्तेमाल करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
स्किन टाइप का रखें ध्यान

 बेसन हर प्रकार की त्वचा के लिए सही नहीं होता। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट करें। उसके बाद ही बेसन का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से पहले स्किन टाइप का ध्यान जरूर करें। इसका ध्यान न रखने पर चेहरे पर रैशेज हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर का उपयोग करें

बेसन से त्वचा सूख सकती है, इसलिए इसके इस्तेमाल के बाद चेहरे पर अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

4 of 5
चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Istock
सिर्फ बेसन न लगाएं

कभी भी बेसन को सीधा चेहरे पर न लगाएं। इसके इस्तेमाल के लिए इसमें दही या दूध मिलाएं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेहरे पर लगाती हैं बेसन तो इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : iStock
समय का रखें ध्यान

बेसन का पेस्ट अधिक समय तक चेहरे पर न छोड़ें। इसे 10-15 मिनट तक ही रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ज्यादा समय तक अगर इसे चेहरे पर लगाकर रखेंगी तो आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है। बेसन का पेस्ट सप्ताह में 2-3 बार ही लगाएं। अधिक बार लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें